हरियाणा : हरियाणा में सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीडीपीओ, तहसीलदार व स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक माह का सेवा विस्तार दिया है। ये अधिकारी जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे, उन्हें एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है। हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोविड-19 की तैयारियों की निगरानी के लिए तैनात वरिष्ठ अधिकारियों व सभी डीसी के साथ बैठक कर रहे थे। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी शामिल हुए। सीएम ने कहा कि पिछले 3 दिन से हालात कुछ ठीक हैं और हमें बेहतर की उम्मीद करनी चाहिए, लेकिन बुरी स्थिति के लिए भी तैयार रहना चाहिए।ऑक्सीजन के लिए जो मारा-मारी मची है, उससे निपटना है। इसके लिए बाकायदा टाइम टेबल बना लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी ऑक्सीजन की पानीपत, रूड़की व भिवाड़ी से सप्लाई हो रही थी, लेकिन शनिवार को 6 टैंकर पहुंच हैं, जिनमें से 4 अपने पास रखे व 2 दिल्ली भेजे गए हैं, जो रविवार तक वापस मिल जाएंगे।
