Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » West Bengal Election Result 2021 Live Updates: BJP ने दी ममता को बधाई, TMC की 209 सीटों पर बढ़त

West Bengal Election Result 2021 Live Updates: BJP ने दी ममता को बधाई, TMC की 209 सीटों पर बढ़त

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2021Updated:May 2, 2021No Comments10 Mins Read
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी दो मई को 292 निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

pointer

16:20 IST, May 2nd 2021

बीजेपी सांसद ने मानी TMC की जीत

 

pointer

16:20 IST, May 2nd 2021

बीजेपी ने मानी हार, ममता को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को बधाई दी है।

 

pointer

16:20 IST, May 2nd 2021

ममता फिर हुईं आगे

16 वें दौर की मतगणना के बाद, नंदीग्राम से चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा

102751 वोट – शुभेंदु
103571 वोट – ममता

pointer

16:20 IST, May 2nd 2021

शुभेंदु 6 वोटों से आगे

आर.बंगला के रुझान के अनुसार, ममता बनर्जी 16 राउंड की मतगणना के बाद शुभेंदु अधिकारी से 6 वोटों से पीछे हैं।

pointer

16:20 IST, May 2nd 2021

राज ठाकरे ने ममता को दी बधाई

राज ठाकरे ने ममता बनर्जी को बधाई दी है।

 

pointer

16:20 IST, May 2nd 2021

संजय निरुपम ने कांग्रेस से आत्मनिरीक्षण करने को कहा

संजय निरुपम ने कहा- “कांग्रेस के लिए रुझान निराशाजनक है। हम इस पर गौर करेंगे। कांग्रेस के पास पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं है। राहुल गांधी को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालना चाहिए। पार्टी की नीतियों की समीक्षा भी की जानी चाहिए। अब राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का अभी भी समय है।”

 

pointer

15:36 IST, May 2nd 2021

203 सीटों पर टीएमसी बढ़त बनाए हुए है

 

pointer

15:36 IST, May 2nd 2021

लालू प्रसाद यादव ने दी ममता को बधाई

लालू प्रसाद यादव ने ममता को बधाई दी है।

 

pointer

15:36 IST, May 2nd 2021

ममता बनर्जी चल रही हैं आगे

14 राउंड के अंत में, ममता बनर्जी 1500 वोटों से आगे हो गईं हैं। अब मतगणना का 15 वां दौर चल रहा है।

pointer

15:36 IST, May 2nd 2021

शुभेंदु से ज्यादा आगे पहुंची ममता

आर बंगला रुझानों के अनुसार, ममता बनर्जी नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से 8000 वोटों से आगे हैं।

pointer

15:36 IST, May 2nd 2021

बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत

दुर्गापुर पश्चिम- बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण घरूई 15000 वोटों से जीते

मालदा- बीजेपी के गोपालचंद्र साहा 19 राउंड की मतगणना के बाद 12000 वोटों से आगे

सीतलकुची: बीजेपी उम्मीदवार बारेन चंद्र बर्मन 16 राउंड की मतगणना के बाद 18534 मतों से आगे

 

pointer

15:11 IST, May 2nd 2021

नंदीग्राम में ममता बनर्जी हुईं आगे

आर बंगला रुझानों के अनुसार, 14 दौर की मतगणना के बाद ममता बनर्जी 1500 मतों के साथ नंदीग्राम से आगे चल रही हैं।

pointer

14:51 IST, May 2nd 2021

TMC ने कैडरों से जश्न मनाने के लिए किया मना

तृणमूल यूथ कांग्रेस के सायन देब चटर्जी ने कहा- हम वास्तव में जश्न नहीं मनाना चाहते, लेकिन टीएमसी के खिलाफ एक विरोधी अभियान था। हमारे कार्यकर्ता दबाव में थे। इस जनादेश ने उन्हें ऊर्जा दी है। फिर भी, हम उन्हें COVID स्थिति के कारण जश्न मनाने के लिए मना कर रहे हैं।

pointer

14:51 IST, May 2nd 2021

बीजेपी के शुभेंदु की ममता पर बढ़त जारी

बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी से आगे दिख रहे हैं।

pointer

14:51 IST, May 2nd 2021

बिश्नुपुर सीट से बीजेपी के तन्मय घोष जीते

बीजेपी उम्मीदवार तन्मय घोष बिशुनपुर सीट से जीत गए हैं।

pointer

14:33 IST, May 2nd 2021

तेजस्वी यादव ने दी ममता को बधाई

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी को बधाई दी है।

 

pointer

14:33 IST, May 2nd 2021

ममता कर सकती हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी जल्द मीडिया को संबोधित करेंगी।

pointer

14:24 IST, May 2nd 2021

टीएमसी के मनोज तिवारी जीते

टीएमसी के मनोज तिवारी 32,339 से हावड़ा-शिवपुर सीट जीत गए हैं।

pointer

14:24 IST, May 2nd 2021

उदयनारायणपुर से जीती टीएमसी

TMC के समीर पांजा ने उदयनारायणपुर सीट से जीत हासिल कर ली है।

 

 

pointer

14:24 IST, May 2nd 2021

शिवसेना और एनसीपी ने ममता बनर्जी को दी बधाई

शिवेसना नेता संजय राउत और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ममता बनर्जी को बधाई दी है।

 

pointer

14:02 IST, May 2nd 2021

महबूबा मुफ्ती ने ममता बनर्जी को दी बधाई

पीडीपी प्रमुख ट्वीट कर कहा कि ममता बनर्जी शानदार जीत के लिए बधाई। बंगाल की जनता को विघटनकारी और विभाजनकारी ताकतों को खारिज करने के लिए धन्यवाद।

 

pointer

14:02 IST, May 2nd 2021

केजरीवाल ने ट्वीट कर दी ममता को बधाई

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि शानदार जीत के लिए ममता दीदी बधाई हो। क्या चुनाव लड़ा। पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई।

 

pointer

13:02 IST, May 2nd 2021

चुनाव आयोग ने जश्न मनाने पर लगाई रोक

पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, वहीं इस बीच चुनाव अयोग ने संबंधित राज्य के मुख्य सचिवों को इस तरह की सभाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

 

pointer

12:02 IST, May 2nd 2021

10 वे राउंड तक की मतगणना का करें इंतजार: कैलाश विजयवर्गीय

बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “हमें चुनौती दी गई थी कि हमें 100 नंबर भी नहीं मिलेंगे और हमने पहले ही 100+ सीटें पार कर ली हैं। हमने अभी-अभी बढ़त हासिल की है और कुछ भी नहीं खोया है। हम शाम तक मैजिक नंबरों को छू लेंगे। कृपया 10 राउंड की वोटिंग का इंतज़ार करें।”

pointer

11:11 IST, May 2nd 2021

सीतलकुची सीट पर 5400 वोटों से बीजेपी आगे

दूसरे चरण की मतगणना के बाद, पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में से टीएमसी उम्मीदवार हजारी बाउरी 168 वोटों से आगे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार विवेकानंद बाउरी अब पीछे चल रहे हैं।
तीसरे दौर की मतगणना के बाद कैनिंग पुरब से टीएमसी उम्मीदवार सौकत मोल्ला 13,711 मतों से आगे हैं, वहीं बीजेपी 5402 सीटों के साथ सीतलकुची सीट पर आगे है।

pointer

10:58 IST, May 2nd 2021

आरामबाग विधानसभा से सुजाता मंडल को मिली बढ़त

भाजपा के बैष्णवनगग से उम्मीदवार स्वाधीन सरकार प्रमुख आगे चल रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी नेता श्रीरूप मित्र चौधरी भी आगे चल रहे हैं। गजोल से बीजेपी के उम्मीदवार चिन्मय देब बर्मन और हबीबपुर से बीजेपी के उम्मीदवार जोएल मुर्मू प्रमुख 3300 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं हरिश्चंद्रपुर से TMC उम्मीदवार तजमुल हुसैन प्रमुख आगे चल रहे हैं. इसके अलावा आरामबाग से बीजेपी नेता सुजाता मंडल आगे चल रही हैं।

pointer

10:34 IST, May 2nd 2021

100 से अधिक सीटों पर टीएमसी आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआती रुझानों में टीएमसी 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी सिर्फ 53 सीटों पर आगे हैं। हालांकि नंदीग्राम से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं।

 

pointer

10:32 IST, May 2nd 2021

बीजेपी के तीनों सांसद हुए पीछे

शुरुआती रुझानों में भाजपा के तीनों सांसद पीछे चल रहे हैं। लॉकेट चटर्जी, बाबुल सुप्रियो और स्वप्नदास गुप्ता टीएमसी उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

pointer

10:32 IST, May 2nd 2021

कैलाश विजयवर्गीय बोले बीजेपी की होगी जीत

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य में भाजपा की जीत होगी। बंगाल में बीजेपी सरकार बनाएगी।

pointer

10:21 IST, May 2nd 2021

8000 वोटों से शुभेंदु अधिकारी आगे

शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी 8000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं पहले राउंड की मतगणना में जलपाईगुड़ी से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीपकुमार बरम 636 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रघुनाथपुर में भाजपा उम्मीदवार विवेकानंद बाउरी 67 वोटों से आगे हैं।

pointer

10:07 IST, May 2nd 2021

ISF उम्मीदवार हुए पीछे

शुरुआती रुझानों के अनुसार, बीजेपी कैनिंग सीट से आगे चल रही है। इस सीट से आईएसएफ उम्मीदवार सौकत मोल्लाह है। बता दें इस सीट को आईएसएफ का गढ़ कहा जाता है।

pointer

09:59 IST, May 2nd 2021

TMC को 21 सीटों पर मिली बढ़त

चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी को बंगाल में 11 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं टीएमसी 21 सीटों पर आगे चल रही है।

pointer

09:46 IST, May 2nd 2021

ममता के चार मंत्री पीछे

बभनीपुर सीट पर भाजपा के रुद्रनील घोष आगे चल रहे हैं। वहीं टीएमसी के चार मंत्री इस चुनाव में पीछे चल रहे हैं। ममता बनर्जी, पार्थ चटर्जी भी पीछे चल रहे हैं।

pointer

09:43 IST, May 2nd 2021

मुकल रॉय को मिली बढ़त

भाजपा नेता मुकल रॉय को नार्थ कृष्णानगर विधानसभा सीट से बढ़त मिली है। वहीं बाघमुंडी विधानसीट से कांग्रेस आगे चल रही है।

pointer

09:32 IST, May 2nd 2021

लॉकेट चटर्जी को मिली बढ़त

शुरुआती रुझानों में बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी चुचरा विधानसभा सीट से आगे चल रही हैं। वहीं नंदीग्राम और सिंगुर विधानसभा में भी बीजेपी को बढ़त मिली है।

pointer

09:14 IST, May 2nd 2021

टीएमसी को मिली बढ़त

चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिली है।

pointer

09:08 IST, May 2nd 2021

मतगणना केंद्र पर कांग्रेस एजेंस बेहोश

पनिहाटी (उत्तर 24 परगना)  से कांग्रेस उम्मीदवार का एक एजेंट मतगणना स्थल पर ही बेहोश हो गया है। इलाज के लिए एजेंट गोपाल सोम को अस्पताल ले जाया गया है।

pointer

09:05 IST, May 2nd 2021

शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त

पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है। भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं टीएमसी 19 सीटों पर आगे है। इसके अलावा दो सीटों पर लेफ्ट को भी बढ़त मिली है।

pointer

09:02 IST, May 2nd 2021

नंदीग्राम में शुभेंदु को मिली बढ़त

शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही है। बता दे कि ममता बनर्जी  इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ी हैं।

pointer

08:43 IST, May 2nd 2021

बीजेपी को तीन सीटों पर मिली बढ़त

सी वोटर के रूझानों में बीजेपी को तीन सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं टीएमसी चार सीटों पर आगे चल रही है।

pointer

08:36 IST, May 2nd 2021

पश्चिम बंगाल में पोस्टल वोटों की गिनती शुरू

पश्चिम बंगाल में पोस्टल वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है।

pointer

08:09 IST, May 2nd 2021

पश्चिम बंगाल में वोटो की गिनती हुई शुरू

पश्चिम बंगाल की 292 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

 

pointer

08:04 IST, May 2nd 2021

जीवन बचाना आज का मुद्दा है: कपिल सिब्बल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि आज के चुनाव परिणाम: जो कोई भी इस तरह की जीत हासिल करता है, वह निर्विवाद होता है। आज क्या मायने रखता है: जीवन बचाना।

 

pointer

07:57 IST, May 2nd 2021

मतगणना स्थल पर पहुंचे अधिकारी और एजेंट

सिलीगुड़ी के सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर अधिकारी, मतगणना एजेंट और अन्य लोग पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में विधानसभा चुनाव 2021 के मतगणना शुरू होगी।

 

pointer

05:43 IST, May 2nd 2021

आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी दो मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 294 निर्वाचन क्षेत्र हैं,  हालांकि आज सिर्फ 292 सीटों पर ही वोटिंग होगी, दो सीटों पर बाद में वोटिंग की जाएगी।

बता दें कि राज्य में कुल आठ चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 27 मार्च को और दूसरे चरण के लिए एक अप्रैल 30-30 सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं तीसरे चरण के लिए छह अप्रलै को 31 सीटों पर मतदान हुआ था। चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान हुआ था। राज्य में पाचवें चरण के लिए 17 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस चरण में 45 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई। वहीं अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 35 सीटों पर मतदान हुआ था।

बता दें कि राज्य की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम है। नंदीग्राम से टीएमसी से बीजेपी शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच में टक्कर देखने को मिलेगी। एक्जिट पोल और बीजेपी नेताओं की माने तो नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हार मिल सकती है। हालांकि इस बात की पुष्टि वोटिंग की गिनती होने के बाद ही होगी।

बता दें कि थोड़ी देर में ही वोटिंग शुरू होगी।

faridabadnews faridabadnews24 TMC leads in 209 seats West Bengal Election Result 2021 Live Updates: BJP congratulates Mamta
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.