फरीदाबाद : हरियाणा सरकार ने एमबीबीएस फरीदाबाद के आईपीएस दंपति अधिकारी डॉ. अर्पित जैन और डॉ. अंशु सिंगला की सेवाओं का कोविड-19 से संबंधित कार्यों में उपयोग करने का निर्णय लिया है। इन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) हरियाणा की कोर टीम में शामिल किया गया है। इन अधिकारियों की सेवाओं को का इस्तेमाल पानीपत एवं हिसार जिलों में निर्माणाधीन 500 बेड वाले अस्पतालों के निर्माण एवं संचालन में किया जाएगा।
इसके अलावा फरीदाबाद में 100 बेड के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के कार्यों में भी ये अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. अर्पित जैन ने ट्वीट के माध्यम से लोगों से कहा है कि जो लोग खाने-पीने की चीजों के लिए मुसीबत झेल रहे हैं ऐसे लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से मैसेज कर सकते हैं।
