फरीदाबाद : कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 मुकदमे दर्ज कर 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर पांच मुकदमे दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 6 मुकदमे दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसके अतिरिक्त नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अनुसार कार्रवाई करते हुए 6 मुकदमे दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 239 मास्क न लगाने के भी चालान किए हैं। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने फरीदाबाद के लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी नियमों की पालना कर इसे रोकने में सरकार व पुलिस की मदद करें।
