Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किया जा रहा निरंतर विस्तार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का : मनोहर लाल

किया जा रहा निरंतर विस्तार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का : मनोहर लाल

faridabadnews24By faridabadnews24May 4, 2021No Comments5 Mins Read

पलवल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को जिला पलवल का दौरा कर कोविड-19 की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा कर उन्हें संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन के वितरण की मात्रा को बढ़ाया गया है तथा इस समय जरूरत अनुसार सभी जिलों को उचित मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रखने के लिए सभी जिला में अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं, जो अपनी निगरानी में जरूरत अनुसार अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करवा रही हैं। अब सरकार का प्रयास है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के बाद डॉक्टर के परामर्श अनुसार मरीजों को व्यक्तिगत रूप से भी ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कोविड-19 के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की तथा इसके बाद नागरिक अस्पताल पलवल का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय सभी ओर कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसे देखते हुए हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का और अधिक विस्तार जा रहा है। मरीजों के लिए आक्सीजन बेड्स व साधारण बेड्स की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक जिले में जरुरत अनुसार आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने मीटिंग में निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य संबंधी सर्वे करवाया जाए। अगर इस सर्वे में किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण मिलते हैं, तो उस व्यक्ति को तुरंत होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी जाए, ताकि संक्रमण की संभावना को रोका जा सके। अगर किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत है तो उसे अस्पताल में दाखिल कर उसका इलाज किया जाए। होम आइसोलेशन पर मरीजों को उचित इलाज की जानकारी व दवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल पलवल में ऑक्सीजन बेड्स की संख्या बढाई जाए, जिस पर सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि जल्द ही अस्पताल में ऑक्सीजन के बेडï्स की संख्या 170 कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारी जिले में आवयश्क वस्तुओं, दवाइयों की सप्लाई पर भी नजर रखें तथा इन वस्तुओं की कालाबाजारी बिल्कुल भी न होने दें। अगर कोई व्यक्ति या दुकानदुार आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करता है, निर्धारित दरों से अधिक रेट पर बिक्री करता है या वस्तुओं का अनावश्यक रूप से स्टोर करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। जिले में महंगाई पर पूरी तरह से नियंत्रण रहना चाहिए। इस संबंध में व्यापरियों व आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले विक्रेताओं की बैठक बुलाकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएं। जिले में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएं ताकि लोगों को लॉकडाउन की परिस्थितियों के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाए। जिले में बैड व ऑक्सीजन की उपलब्धता का निरंतर ऑडिट होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कोविड-19 की परिस्थितियों को समझते हुए बहुत ही सावधानी से रहना होगा तथा सभी गाइडलाइन व प्रोटोकोल की अनुपालना गंभीरता के साथ करनी होगी, ताकि संक्रमण को नियंत्रित रखा जा सके। अगर लोग सावधानी बरतेंगे तो निश्चित रूप से कोरोना का जल्द हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी करने के बाद अब वैंटीलेटर की संख्या बढ़ाई जा रही है तथा अगर किसी जगह पर वैंटीलेटर का उपयोग नहीं हो पा रहा है तो ऐसे वैंटीलेटर को जरूरत वाले स्थानों पर भेजा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को जरूरी सुविधा मिल सके।

किया जा रहा निरंतर विस्तारइससे पहले उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिला में कोविड-19 के संबंध में अब तक की गई तैयारियों व प्रबंधों के बारे में बताया कि जिला में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम नियक्त की गई है। जिला में कोविड-19 के मरीजों के लिए बेड्स की संख्या 700 तक बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जरूरत अनुसार ऑक्सीजन बेड्स की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इस समय जिला में कोविड के मरीजों के लिए कुल 431 बेड्स व 170 आक्सीजन बेड्स उपलब्ध हैं। जिला में सरकारी व निजी विभिन्न 28 संस्थानों में 3 हजार 110 आइसोलेशन बेड्स तैयार किए गए हैं, जिसमें दाखिल होने वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला में पटवारी व ग्राम सचिवों द्वारा सभी गांवों में बीमार लोगों के संबंध में सर्वे करवाया जा रहा है। इसी प्रकार कोविड-19 पॉजीटिव मामले मिलने पर आस-पास के क्षेत्र को तुरंत माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया जाता है। लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता रथ चलाए जा रहे हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। सामान्य अस्पताल पलवल में टेलीमेडिसन सेवा शुरू की गई है, ताकि फोन पर ही मरीजों को डाक्टर्स द्वारा जरूरी परामर्श दिया जा रहा है। भारत विकास परिषद की ओर से मरीजों के लिए खाना तैयार करने हेतु किचन चलाई जा रही है।

 

 

इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्राहलय व श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक पलवल दीपक मंगला, विधायक हथीन प्रवीण डागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंदरू, जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, एसडीएम हथीन वकील अहमद, एसडीएम होडल लक्ष्मी नारायण, सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप, जिला अध्यक्ष भाजपा चरण सिंह तेवतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continuing expansion of health services in Haryana: Manohar Lal faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.