फरीदाबाद : अपना भारत मोर्चा फरीदाबाद के फाउंडर सदस्य पं. राजेंद्र शर्मा ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हुई अप्रत्याशित जीत को लोकतंत्र व ईमानदारी की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया, इसके बावजूद वहां की जनता भाजपा के जुमलो में नहीं आई और उन्होंने विकास का समर्थन करते हुए ममता बनर्जी को फिर से एक बार अपना मुख्यमंत्री चुना। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को मंथन करना होगा कि प्रजातंत्र में जनता सर्वाेपरि होती है इसलिए उन्हेें अपना अहंकार त्यागकर जनहित में कार्य करने होंगे, अन्यथा भविष्य में होने वाले चुनावों में भी उन्हें मुंह की खानी पड़ सकती है। यहां जारी प्रेस बयान में पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने बंगाल चुनाव को अपना अह्म बना लिया था और ऐसे माहौल तैयार किया कि बंगाल में इस बार भाजपा 200 पार सीटें लाएगी परंतु करोड़ों अरबों रूपए खर्चेने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी वहां करीब 77 सीट ही हासिल कर पाई, बंगाल की ईमानदार जनता ने झूठे सब्जबागों को दरकिनार कर विकास पर अपने विश्वास की मोहर लगाई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वामदल व कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो गया, राहुल गांधी जी का दुर्भागय है कि उन्हें जहां पार्टी के गद्दारों से जूझना पड़ रहा है वहीं विपक्षी दलों से भी दो-दो हाथ करने पड़ रहे है।

असल में कांग्रेस भाजपा एक सिक्के के दो पहलु है और इस चुनाव में कांग्रेस-भाजपा मिलकर टीएमसी को हराना चाहते थे परंतु ऐसा नहीं हुआ। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी को सवा साल होने जा रहे है, लेकिन अगर यह सरकार 5 प्रतिशत भी इस पर कार्य करती तो आज पीडितों को दर-दर की ठोकरे नहीं खानी पड़ती। कोरोना को रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है और इसके लिए भाजपा सरकार सीधे तौर पर दोषी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अब जनता को अपना भारत मोर्चा जैसे संगठनों से जुडऩा चाहिए और नए युवा एवं ईमानदार लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि इस देश व प्रदेश की दिशा और दशा बेहतर की जा सके और आने वाले चुनावों में अपना भारत मोर्चा लोगों के लिए एक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगा।
