Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जीएल शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा पर भाजपा संगठन ने जताया भरोसा, सौंपी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जीएल शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा पर भाजपा संगठन ने जताया भरोसा, सौंपी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2021No Comments4 Mins Read

गुरुग्राम : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपना संगठन विस्तार करते हुए वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जीएल शर्मा की इस बड़ी और अहम जिम्मेदारी को अपनी कर्तव्यनिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच जीएल शर्मा ने उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सहप्रभारी अनुराधा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ संगठन के तमाम नेताओं का नई जिम्मेदारी के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे साथ ही पार्टी के विस्तार की हर संभव कोशिश जारी रखेंगे। पार्टी की नीतियों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जो भी केंद्र व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का दिशानिर्देश होगा उसके अनुसार आगे की गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी जैसे कुशल मार्गदर्शक के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिलेगा। धनखड़ जी के पास संगठन का खासा अनुभव है और निश्चित ही उनके अनुभव का लाभ प्रदेश में पार्टी को मिल रहा है और आगे भी यह मिलता रहेगा। उन्हें धनखड़ जी के नेतृत्व में कार्य करने के अनुभव का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी आपदा की घड़ी चुनौतीपूर्ण है लेकिन इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भी जरूरतमंद लोगों की लगातार सेवा की जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बीमारी से पीड़ित, गरीब, असहाय लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। यह मदद आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। इसी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोगों को साथ लेकर मदद का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा की पार्टी की “सेवा ही संकल्प” के धर्म को वह निभाते आए हैं और आगे भी सेवा ही संकल्प की नीति पर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे अपनी मेहनत और लगन से बखूबी निभाने का प्रयास किया है और यही प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले जीएल शर्मा पार्टी से मिली कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभा चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों मैं उन्हें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षक की भूमिका सौंपी जा चुकी है। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है।अभी हाल ही में असम विधानसभा के चुनाव में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।जहां पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसके साथ हरियाणा प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का मौका पार्टी ने दिया जिसे उन्होंने पूरी इमानदारी और मेहनत से सिरे चढ़ाया। प्रदेश भर में बन रहे भाजपा के कार्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी भी पार्टी ने उन्हें सौंपी।

 

उन्हें प्रदेश भाजपा के भवन निर्माण समिति की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर बड़ा विश्वास जताया। इससे पूर्व लोकसभा और विधानसभा चुनाव में धार्मिक एवं सामाजिक संगठन प्रकल्प का प्रदेश संयोजक बनाकर भी उन्हें धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से तालमेल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने प्रसंघ की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। जीएल शर्मा सेवा ही संकल्प के मार्ग पर चलते हुए लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी ने उन्हें जब भी कोई छोटा या बड़ा कार्य सौंपा है जीएल शर्मा ने उसे पूर्ण सिरे चढ़ा कर ही दम लिया है। अब पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। निश्चित ही जीएल शर्मा इस जिम्मेदारी को भी पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाएंगे।

assigns responsibility of vice-president BJP organization expresses confidence in GL Sharma's duty faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.