फरीदाबाद : कोरोना के बढ़ते केसों के कारण बिस्तर, ऑक्सीजन और दवाइयों का अभाव होता जा रहा है। इसी समस्या को देखते हुए डीसी यादव के के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने नशामुक्ति केंद्र सेक्टर-14 स्थित विभिन्न भवनों में 40 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर बना रही है।
सोसाइटी के सचिव विकास कुमार के अनुसार इस कोविड केअर सेंटर में 40 मरीजों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की निगरानी में संचालित होने वाले कोविद केयर सेंटर में 40 मरीजों के मुफ्त ऑक्सीजन, मुफ्त दवाइयों के अलावा भोजन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
