Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पांच से सात दिन लगने से मरीज बेहाल, कोविड की रिपोर्ट आने में

पांच से सात दिन लगने से मरीज बेहाल, कोविड की रिपोर्ट आने में

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना की दूसरी लहर लोगों के सामने हर तरफ से परेशानी बढा रही है। बेड, आक्सीजन, दवा जैसी जरूरी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे लोग अब जांच रिपोर्ट को लेकर परेशान हैं। हालांकि रिपोर्ट को चौबी घंटे में देने के निर्देश हैं, लेकिन लोगों को जांच रिपोर्ट के लिए पांच से सात दिन तक इंतजार करना पड रहा है। यह इंतजार न केवल नमूने देने वाले व्यक्ति के लि परेशानी का सबब बना हुआ है बल्कि उसके परिवार के सदस्यों की भी परेशानी बढ़ा रहा है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है तब तक सभी की चिंता रहती है। साथ ही अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो तब तक वह काफी लोगों के संपर्क में जा चुका होता है। इससे कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ रही है।

2756 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 3398 लोगों के नमूने कोरोना जांच को लिए जबकि 2756 लोगों को अभी भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें कई लोग ऐसे हैं, जो पिछले पांच से लेकर सात दिनों से इंतजार कर रहे हैं। मगर रिपोर्ट उनकी नहीं मिली है। विशेष रूप से जब बीके अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच बंद कर दी गई थी तो उस वक्त भी काफी लोग परेशान रहे। राजू ने बताया कि उनकी रिपोर्ट करीब सात दिन बाद मिली। उन्होंने कहा कि जब इस तरह से कोरोना का कहर बढता जा रहा है तो ऐसी स्थिति में रिपोर्ट भी जल्द से जल्द दी जारी चाहिए। ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

निजी पैथ लैब भी कई दिनों बाद दे रही रिपोर्ट

हालांकि वैसे तो सभी पैथलेब को कोरोना की जांच रिपोर्ट को 24 घंटे में रिपोर्ट के निर्देश है, लेकिन सरकारी अस्पताल बीके के साथ-साथ निजी पैथलेब भी रिपोर्ट देने में देरी कर रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद काफी निजी लैब ने घर से नमूने लेने भी बंद कर दिए हैं। ऐसे में एक ही लैब पर लोड बढ़ गया है। मरीज बढने से जांच लैब में भी नमूनों की संख्या बढ़ गई है। एनआईटी पांच नंबर में एक निजी लैब के प्रभारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कोरोना की वजह से घर से नमूने लेने से परहेज किया जा रहा है। इससे भी अब रिपोर्ट भेजने में देरी हो रही है।

एक दिन में रिपोर्ट देने के फिर दिए आदेश

हरियाणा के वित्त आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल का कहना है कि अधिकारियों को फरीदाबाद में दो दिन के भीतर अधिक से अधिक टेस्टिंग करने और एक दिन में टेस्टिंग की रिपोर्ट देने के निर्देश मंगलवार को दिए हैं।

नमूनों की जांच नहीं बढा पा रहा विभाग

स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने अनेक बार निर्देश दिए हैं कि जिला फरीदाबाद में हर रोज करीब पांच हजार लोगों की जांच की जाए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक औसतन तीन हजार लोगों की जांच ही हो पा रही है। इनमें भी एंटीजन की संख्या खासी है। हालांकि आरटीपीसीआर पर भी जोर दिया जा रहा है, लेकिन पांच हजार लोगों की जांच का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। हालात यह है कि पिछले एक सप्ताह आरटीपीसीआर जांच बंद कर दी गई थी। अधिकारियों ने इसके लिए जांच लैब में कर्मचारियों के संक्रमित होने की कही थी। बहरहाल कई दिनों से सरकारी अस्पतालों में आरटीपीसीआर जांच नहीं हुई थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की एंटीजन जांच की। इस दौरान सरकारी मुलाजिम और यात्रा करने वालों को दिक्कत हुई। ऐसे लोगों को निजी लैब से जांच करवानी पडी।

faridabadnews faridabadnews24 Kovid's report arrives Patient suffering due to taking five to seven days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.