हरियाणा के यमुनानगर में लोग जहां लॉक डाउन बावजूद एवं कर्फ्यू के समय के दौरान सड़कों पर बिना वजह घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। डीएसपी प्रमोद कुमार स्वयं कई टीमों के साथ यमुनानगर के अलग-अलग इलाकों में गस्त करते देखे गए। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को चलान भी किए।
यमुनानगर शहर के कई इलाकों में नाइट कर्फ्यू के बावजूद लोग सड़कों पर है। आप देख सकते हैं सड़कों पर वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। उन्हें नियमों का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में यमुनानगर के डीएसपी प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ गश्त पर निकले हैं। उन्होंने देखा कि वाहन चालक बिना वजह सड़कों पर घूम रहे हैं ।ऐसे लोगों के उन्होंने चालान करने के आदेश दिए। जिसके बाद कई वाहनों के चालान भी किए गए। डीएसपी का कहना है कि बिना वजह बिना कारण सड़कों पर घूमना और कानून का उल्लंघन करना बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की।
news source from : punjabkesari
