Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान दो माह तक 72 लाख राशन कार्ड धारकों को दो महीने मुफ्त राशन, ऑटो-टैक्सी चालकों को 5 हजार रुपए मिलेंगे

दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान दो माह तक 72 लाख राशन कार्ड धारकों को दो महीने मुफ्त राशन, ऑटो-टैक्सी चालकों को 5 हजार रुपए मिलेंगे

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2021Updated:May 5, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान दो माह तक 72 लाख राशन कार्ड धारकों को दो माह तक मुफ्त राशन और 1.56 लाख ऑटो-टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपए का आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस कदम से लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब परिवारों और ऑटो-टैक्सी चालकों की मदद करने का निर्णय लिया है जिससे उन्हें राहत मिले।

खास कर उन लोगों के लिए जो दिहाड़ी करके रोज कमाते हैं, रोज खाते हैं। ऐसे लोगों के लिए तो अपना घर चलाना मुश्किल हो जाता है। पिछले हफ्ते हम लोगों ने खासकर मजदूरों के खाते में 5-5 हजार रुपए डालने का ऐलान किया था। उनके खाते में 5-5 हजार रुपए जा भी चुके हैं। इसके अलावा, जो लोग बीमार होते हैं और जिनकी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, हम लोगों ने उन मजदूरों के लिए भी अलग से मदद करने का ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल भी ऑटो-टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपए देकर मदद की थी

दो माह नहीं रहेगा दिल्ली में लॉकडाउन : 
केजरीवाल ने कहा कि दो महीने तक मुफ्त राशन देने का मतलब यह नहीं है कि दिल्ली में लॉकडाउन भी दो महीने चलेगा। कोरोना के केस कम होते ही लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि यह समय एक-दूसरे की मदद करने और अच्छा इंसान बनने का है। मैं अपील करता हूं कि सभी पार्टी और जाति-धर्म के लोग एक-दूसरे की मदद करें। हम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने, ऑक्सीजन व बेड दिलाने, बीमार और गरीब लोगों को खाना खिलाने में मदद कर सकते हैं।

कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी : 
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के केस में कमी लाने और इसकी चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी था। उन्होंने आज डिजिटल प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली में हम लोगों ने लॉकडाउन लगाया है। हम सब लोग जानते हैं कि लॉकडाउन खासकर गरीब लोगों के लिए बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर देता है।

news source from : dainikbhaskar

auto-taxi drivers will get 5 thousand rupees for two months during lockdown. faridabadnews faridabadnews24 Financial assistance of Delhi government: 72 lakh ration card holders will get two months free ration
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.