Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 50 आक्सीजन गैस के सिलेन्डरों की कालाबाजारी पकड़वाने वालों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज

50 आक्सीजन गैस के सिलेन्डरों की कालाबाजारी पकड़वाने वालों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज

faridabadnews24By faridabadnews24May 6, 2021No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद  : फरीदाबाद सेक्टर 31 थाना की पुलिस ने 3 मई को सायं 3.58 बजे डीएलएफ सेक्टर 31 एक अज्ञात नाम से बनी दुकान के अंदर मिले 50 आक्सीजन गैस सिलेन्डर पकड़वाने वाले कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा और अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के अनुसार उन्होंने फेसबुक पर वॉयस ऑफ फरीदाबाद पोर्टल के लाइव टेलीकास्ट देखा तो पाया कि डीएलएफ सेक्टर-31 क्षेत्र में एक दुकान के अंदर आक्सीजन गैस सिलेन्डर भरे होने की बात कही जा रही है। वह सीधे मौके पर पहुंचे और उन्होंने सायं 4.11,4.13 बजे सेक्टर-31 थाना के प्रभारी के अधिकृत मोबाइल नंबर 9582200122 फोन पर किये। जब उनका फोन नहीं उठा तो विधायक नीरज शर्मा ने 4.14 बजे डीजीपी महोदय को मोबाइल फोन पर पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद 4.17 बजे एक बार फिर सेक्टर-31 थाना प्रभारी महोदय को फोन किया मगर फिर भी उनका फोन नहीं उठा मगर 4.21 बजे थाना प्रभारी से फोन पर बात हुई और 4.23 बजे थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये।

थाना प्रभारी के सामने गैस सिलेन्डर की दुकान खुलवाई गई और इसमें 50 आक्सीजन गैस भरे सिलेन्डर पाए गये। इस दौरान सम्बिन्धित क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमौजी राम भी वहां पहुंच गये थे। विधायक के अनुसार बिना किसी बोर्ड आदि लगी इस दुकान की सारी चीजें थाना प्रभारी के सुपुर्द कर वे वापस लौट आए। इसके बाद 5.32बजे थाना प्रभारी का फिर मोबाइल नंबर 9582200122 से फोन आया और उन्होंने सोनू नामक लड़के की तरफ से थाने में शिकायत भिजवाने का आग्रह किया जबकि विधायक ने थाना प्रभारी को खुद ही मामले का संज्ञान लेने को कहा।

इसके बाद अगले दिन 4 मई को 2.24 बजे जब विधायक नीरज शर्मा ने फोन पर थाना प्रभारी से पूछा कि क्या कार्यवाही की गई तो थाना प्रभारी ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर पुलिस को यह लिखकर देकर गया है कि यहां सिलेन्डर रखे जा सकते हैं और ये सिलेन्डर 3 मई को ही 2.56 मिनट पर इस दुकान में रखे गए थे।

विधायक के अनुसार पुलिस ने 3 मई की रात 11.30 बजे पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में एसआई कीमत लाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई। इसमें सभी तथ्य झूठे हैं क्योंकि मौके की लाइव रिपोर्टिंग फेसबुक पर हो रही थी।

विधायक नीरज शर्मा के सवाल हैं कि

-3 मई को दोपहर 2.56 बजे से तब तक जब तक ड्रग इन्स्पेक्टर मौके पर नहीं पहुंचे, 50 आक्सीजन गैस सिलेन्डर क्यों एक गुप्त स्थान पर रखे गए? क्योंकि पूरे शहर में आक्सीजन गैस के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई थी।

-क्या ड्रग इन्सपेक्टर ने पुलिस को यह भी पत्र दिया है कि इन 50 आक्सीजन गैस सिलेन्डर भरने वालों के लिए सम्बन्धित गैस प्लांट पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कोई पास जारी किया था। क्या ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने इस अापदा के समय में इस तरह भंडारण के लिए कोई पास जारी किया था।

-जब विधायक स्वयं मौके पर मौजूद हों तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के नाम से क्यों एफआईआर दर्ज की? यदि पुलिस को आक्सीजन गैस की कालाबाजारी का यह स्टिंग आपरेशन झूठा लगा था।
-पुलिस की तरफ से एफआईआर में लिखवाया गया समय और हालात एकदम तथ्यों से परे हैं क्योंकि इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट वॉयस ऑफ फरीदाबाद व अन्य पोर्टल पर हो रहा था।

————-

यह एक झूठा मामला है, इस तथ्य को अलग रखते हुए मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच हो क्योंकि इसमें पुलिस की मिलीभगत से गैस कालाबाजारी करने वालों ने कितने उन निर्दोषों की जान ली होगी, जो गैस के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। पुलिस ने यह अन्य के नाम से जो एफआईआर दर्ज की है, यह गलत है, पूरे समय मैं स्वयं मौके पर मौजूद था, पुलिस ने मेरा नाम छोड़कर अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अपना मकसद बता दिया है कि इसमें पुलिस निर्दोषों को फंसाएगी। यदि आक्सीजन गैस की कालाबाजारी करने वालों को पकड़वाने के स्टिंग में कुछ गलत कार्य हुआ तो मैं इस मामले में पुलिस जांच में हिस्सा लेने और गिरफ्तार होने को हर समय तैयार हूं।

faridabadnews faridabadnews24 FIR lodged against those who caught black marketing of 50 oxygen gas cylinders
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.