हरियाणा : केसरिया भारत- अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के इटली देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश डाबर जी ने भारत देश के करनाल जिले के हॉस्पिटल में दाखिल विकलांग बच्चे के ऑपरेशन के लिए 50000 रुपये (पचास हजार रुपये) की धन राशि दान स्वरूप दी गई है। वह बच्चा डिस्टोनिया नामक बीमारी से ग्रस्त है जिससे कि वह विकलांग हो गया है। डॉ ने बताया है कि ऑपरेशन में बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा। संगठन की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व इटली देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश डाबर जी ने आमजन से गुहार लगाई है कि लोग इस बच्चे की मदद के लिए आगे आये ताकि बच्चे को एक स्वस्थ भविष्य मिल सके।

