फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने अध्यक्ष सुषमा यादव के नेतृत्व में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पिछले काफी दिनों से ट्रस्ट की टीम लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रही है टीम के सदस्य लोगों को मास्क और दवाई बांट रहे है साथ ही पिछले 10 दिनों से कोरोना पोजिटिव लोगों को आक्सीजन स्लेंडर भी उपलब्ध करा रहे है जहां से भी ट्रस्ट को किसी कोरोना पोजिटिव व्यक्ति का पता चला और उसको आक्सीजन स्लेंडर की जरूरत पड़ी, ट्रस्ट ने हर संभव कोशिश की उनकी मदद करने की हर तरफ लोग परेशान हैं खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मदद देर से पहुंच पा रही है इसलिए बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने हर संभव प्रयास किया है कि वो ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार लोगों की मदद कर पाए जहां से भी आक्सीजन स्लेंडर उपलब्ध हो पा रहे हैं ट्रस्ट वहीं से सिलैंडर लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मदद कर रही है ,सरकार भी लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर टीम के सदस्य प्रवीन लोहिया, सोनू खारी (खेड़ी पुल फरीदाबाद) और ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

