Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेहत सुधारेगी सोयाबीन

सेहत सुधारेगी सोयाबीन

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2021No Comments4 Mins Read

थकान, तनाव और गिरती सेहत से बचने के लिए खाने में सोयाबीन का चलन तेजी से बढ़ा है। इतालियन खाने में अधिकता से इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन अब शहरवासियों की पसंद बन रहा है। शहर में कई स्थानों पर सोया चाट कॉर्नर आपको नजर आएंगे। शादी समारोह और दावतों में सोयाचाप, सोयाकरी, फ्र ाई सोया का चलन बढ़ा है। स्ट्रीट फूड सेंटर्स पर भी लोग सोया से बने व्यंजनों को खाना पसंद कर रहे हैं। नॉनवेज के बाद अब सोया प्रोडक्ट डेयरी प्रोडक्ट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल हो रहे हैं। अच्छी न्यूट्रीशन वैल्यू के कारण शाकाहारी परिवाराें में भी इसे पसंद किया जा रहा है। घरों में सोया बढ़ी, सोया दूध, टोफू और सोया चाप का प्रयोग आसानी से होने लगा है। सोयाबीन से बने व्यंजनों के  बढ़ते चलन और सोया के फायदों पर नजर डालती स्टोरी।

डेयरी प्रोडक्ट के साथ ले रहे सोया प्रोडक्ट
डेयरियों पर दूध, दही, घी, तेल और पनीर के साथ सोया के बने प्रोडक्ट मशहूर हो रहे हैं। लोग परिवार सहित सोयाबीन के बने प्रोडक्ट को खाना पसंद कर रहे हैं। शहर मेें शास्त्रीनगर, आबूलेन और साकेत में वे प्वाइंट्स हैं जहां आपको सोया उत्पाद आसानी से मिलेंगे। डेयरियों व दुकानों पर भी सोया के बने प्रोडक्ट काफी बिक रहे हैं।

नॉनवेज का अच्छा विकल्प
शुद्ध शाकाहारी लोगों को नॉनवेज की तरह न्यूट्रीएंट डाइट देने का काम सोयाबीन कर रहा है। लोगों के बीच सोया पदार्थों के प्रचलित होने का बड़ा कारण इसका स्वाद है। खाने में यह नॉनवेज का अनुभव कराता है, इसीलिए नॉनवेज खाने वाले लोग इसे स्वाद से खाते हैं। वहीं शाकाहारी लोग नॉनवेज से बचने और सेहत के लिए इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।

250 ग्राम मिल्क पनीर, सोया पनीर में न्यूट्रीशन
कंटेंट            पनीर              टोफू (सोया पनीर)
प्रोटीन            27 ग्राम            20 ग्राम
कैलोरी             168             192
कार्बोहाइड्रेट     6.9 ग्राम         4.7 ग्राम
फैटी एसिड      2.9 ग्राम        12. ग्राम
ओमेगा थ्री         22 मिग्रा        804 मिग्रा
ओमेगा सिक्स    69 मिग्रा         6 मिग्रा
मिनरल्स             416 मिग्रा     882 मिग्रा
विटामिन         129 आईयू      214 आईयू

240 ग्राम मिल्क क्रीम, सोया क्रीम में न्यूट्रीशन
कंटेंट            सोया क्रीम            मिल्क क्रीम
प्रोटीन             2.4 ग्राम            5 ग्राम
कैलोरी            326                828
कार्बोहाइड्रेट    27.3 ग्राम     6.6 ग्राम
फैटी एसिड        23.9 ग्राम     88.8 ग्राम
ओमेगा थ्री        जीरो                1292 मिग्रा
ओमेगा सिक्स     52.8 मिग्रा     2006 मिग्रा
विटामिन             36 आईयू        3528 आईयू
मिनरल्स                21.6 मिग्रा        156 मिग्रा

250 ग्राम सोया मिल्क, मिल्क में न्यूट्रीशन
कंटेट            सोया मिल्क            मिल्क
प्रोटीन            6.3 ग्राम            8.2 ग्राम
कैलोरी                105                 102
कार्बोहाइड्रेट     12 ग्राम         12.7 ग्राम
फैटी एसिड        3.6 ग्राम         2.4 ग्राम
ओमेगा थ्री        182 मिग्रा        9.8 मिग्रा
ओमेगा सिक्स    1419 मिग्रा        73.2 मिग्रा
विटामिन            450 आईयू         478 आईयू
मिनरल्स            299 मिग्रा             290 मिग्रा

लाभकारी है सोयाबीन
डाइटीशियन कहते हैं कि सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो रक्तचाप नियंत्रित करता है। सोयाबीन में अच्छे फाइबर होने के कारण यह पाचक और पेट को अच्छा रखता है। गर्भवती महिलाओं के लिए श्रेष्ठ आहार है। शरीर को संपूर्ण पोषक तत्वों की खुराक देता है। तनाव, थकान दूर करता है। नींद न आने की परेशानी दूर करता है, कैंसर के कारकों को रोकता है। त्वचा व बालों की सेहत बनाता है।

इन रूपों में हो रहा इस्तेमाल
रोस्टेड सोयाबीन, स्प्राउट्स सोयाबीन, सोया दाल, सोया चाप, सोया चूरा, सोया बड़ी, सोया मिल्क, सोया पनीर, सोया क्रीम, सोया घी, सोया दही, सोया भाजी आदि।

 

faridabadnews faridabadnews24 Soybean will improve health
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.