फरीदाबाद : ऑक्सीजन की समस्या को ख़त्म करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक उम्दा प्लान बनाया है, अब होम आइसोलेटेड जरूरतमंद मरीजों के घर पर ही ऑक्सीजन गैस रिफिल कर दी जाएगी लेकिन मरीजों के पास खाली सिलेंडर होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद ही ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है, उन्होंने लिखा – हरियाणा में डोर टू डोर होगी ऑक्सीजन की सप्लाई, होम आईसोलेटेड संक्रमितों को http://oxygenhry.in पर आवेदन कर डोर पर ही मिलेगी ऑक्सीजन की रीफिलिंग सुविधाहोम आईसोलेटेड संक्रमितों को https://t.co/rscGYqGjc3 पर आवेदन कर डोर पर ही मिलेगी ऑक्सीजन की रीफिलिंग सुविधा#HaryanaFightsCorona pic.twitter.com/4g30yaDWX6— CMO Haryana (@cmohry) May 7, 2021
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद में दो तीन फिलिंग सेण्टर पर लम्बी लम्बी लाइनें लग रही हैं, मरीज लोग कई कई दिनों तक खाली सिलेंडर लेकर लाइनों में लगे रहते हैं लेकिन अब मरीजों को सिर्फ http://oxygenhry.in पोर्टल पर आवेदन करना होगा और जानकारी उपलब्ध कराने पर उनके घर पर ही ऑक्सीजन गैस रिफिल कर दी जाएगी।
ये जानकारी उपलब्ध करानी होगी
नाम, उम्र, आधार नंबर, व् ऑक्सीमीटर में अंकित लेवल की फोटो डालनी होगी। कहाँ पर गैस पहुंचानी है, इसका प्रॉपर एड्रेस बताना होगा।
