कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपना प्लाज्मा दान करने की इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कि बंगाल चुनाव प्रचार में भारी व्यस्तता के बाद 22 अप्रैल को जब उन्होंने कोरोना की जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जिसके बाद डाक्टरों की सलाह और संक्रमण के चलते उन्होंने अपने आप को होम आइसोलेट कर डॉक्टरों के सलाह पर उपचार के बाद आज उनका कोरोना जांच निगेटिव आई है। तिवारी ने रिपोर्ट निगेटिव देखने के बाद डॉक्टरों ने आई शारीरिक दुर्बलता को देखते हुए उन्हें 2 सप्ताह और आराम करने की सलाह दी।
तिवारी ने स्वस्थ होने के बाद प्लाज्मा दान करने की इच्छा जाहिर की है। तिवारी ने जारी वीडियो में कहा कि एक-दो सप्ताह के बाद में प्लाज्मा दान करने की स्थिति में रहूंगा और अन्य ऐसे दिल्ली वासियों से निवेदन किया कि जो करो ना जैसी भयंकर महामारी को मात देकर आए हैं और प्लाज्मा देने की स्थिति में है वह भी प्लाज्मा दान कर किसी अन्य पीड़ित की जान बचाने के पुण्य के भागीदार बने।
news source from : dainikbhaskar
