Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मायावती का केजरीवाल पर हमला, बोलीं- कोरोना के दौरान पिछली बार भी ऐसा ही नाटक किया था

मायावती का केजरीवाल पर हमला, बोलीं- कोरोना के दौरान पिछली बार भी ऐसा ही नाटक किया था

faridabadnews24By faridabadnews24May 8, 2021Updated:May 8, 2021No Comments2 Mins Read

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान को नाटक बताया है, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों से दिल्ली से पलायन नहीं करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। इसके साथ ही मायावती ने गरीबों, दलितों एवं आदिवासी समुदायों के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण किए जाने की मांग की है।

बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट किया, ”केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के सीएम का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें, यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। यह सब अब महाराष्ट्र, हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है। अब पंजाब में लुधियाना से भी लोग काफी पलायन कर रहे हैं, यह अति-दुःखद।”

उन्होंने कहा, ”यदि इन जगहों की राज्य सरकारें इन लोगों में विश्वास पैदा करके उनकी जरूरतों को समय से पूरा कर देतीं तो ये लोग पलायन नहीं करते। ये राज्य सरकारें इस मामले में अपनी कमियों को छिपाने के लिए अलग-अलग तरह की नाटकबाजी कर रही हैं। यह किसी से छिपा नहीं है।”

बसपा सुप्रीमो ने मांग की कि पूरे देश में खासकर गरीबों, दलितों एवं आदिवासी समुदायों के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाना चाहिए और उनकी आर्थिक मदद की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के मामलोंं को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा का ऐलान करते हुए प्रवासी मजदूरों से खास अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मैं प्रवासी मजदूरों से खासतौर पर हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि यह छोटा सा लॉकडाउन है। आप लोग दिल्ली छोड़कर न जाइए। आपके आने-जाने में ही इतना पैसा और समय खत्म हो जाएगा। दिल्ली में रहिए। मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि शायद बढ़ाने की जरूरत न पड़े। आप दिल्ली में रहिए। यकीन मानिए हम पूरी ईमानदारी के साथ सब मिलकर लड़ेंगे। दिल्ली सरकार आपको कोई कष्ट नहीं होने देगी।

 

news source from : hindustan

a similar drama was done. Bolin- Last time during Corona faridabadnews faridabadnews24 Mayawati's attack on Kejriwal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.