फरीदाबाद : निगम कमिश्नर डा. गरिमा मित्तल ने कोविड-19 की हेल्थ समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर की शुरूआत की है। इससे शहरवासी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अनुभवी डॉक्टरों से फ्री में सलाह ले सकेंगे। टोल फ्री नंबर 0124-6811070 पर कोई भी व्यक्ति काल कर अपनी समस्या सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत आदि की जानकारी ले सकता है।
उन्होंने कहा इस नंबर पर वैक्सीनेशन संबंधी और वायरस संबंधी सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं। निगम कमिश्नर के अनुसार स्टेप वन कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत 12 राज्यों में काम कर रही है। इसमें अनुभवी 7000 डॉक्टर रजिस्टर्ड हैं। देश के टॉप डाक्टरों की संस्थाएं इस कंपनी से जुड़ी हैं।
