दिल्ली : दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान किया। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान किया। दिल्ली सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि दिल्ली में जो लॉकडाउन 10 मई को खत्म होना था, अब वो 17 मई की सुबह तक लागू होगा।
साथ ही केजरीवाल ने कहा कि इस बार पहले के मुकाबले लॉकडाउन पर ज्यादा सख्ती होगा, ताकि संक्रमण की रफ्तार को काबू में किया जा सके। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आलान किया कि सोमवार (10 मई) से मेट्रो भी बंद रहेगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है लेकिन अब भी खतरा बना हुआ है और इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए लॉकडाउन जरूरी है।
वहीं केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि दिल्ली में वैक्सीन की कमी है। बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ समय से ऑक्सीजन की कमी को लेकर काफी दिक्कतें आई थी जिस कारण कई मरीजों की मौत भी हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली को हर रोज 700 MT ऑक्सीजन देनी ही होगी।
news source from : punjabkesari
