Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसान आंदोलनकारी बोले- हम लॉकडाउन को नहीं मानेंगे, पंजाब के CM ने कहा- कानून मानो, ढील नहीं देंगे

किसान आंदोलनकारी बोले- हम लॉकडाउन को नहीं मानेंगे, पंजाब के CM ने कहा- कानून मानो, ढील नहीं देंगे

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2021No Comments2 Mins Read

कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 से चल रहे किसानों के आंदोलन के कारण कोविड लॉकडाउन के नियमों में बदलाव नहीं होंगे। यह बात पंजाब में लागू लॉकडाउन के संदर्भ में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कही। उधर, किसान संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि सरकार लॉकडाउन में ढील दे, ताकि मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज हो सके। मगर, पंजाब में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार का कहना है कि, लॉकडाउन आमजन की भलाई के लिए लागू किया गया है और उसमें प्रदर्शनकारियों के कारण बदलाव नहीं लाए जा सकते।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सख्‍त लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। लॉकडाउन के खिलाफ किसानों की यूनियनों के विरोध पर, सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि 32 किसान यूनियनों का किसान मोर्चा, राज्य सरकार को शर्तें नहीं बता सकता। किसानों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य के डीजीपी को सप्ताहांत लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने और किसी भी उल्लंघन के साथ कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार, नए और कठोर प्रतिबंध लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को अधिकार दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि मौजूदा प्रतिबंधों को कम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दिया जाए कि, पंजाब के 30 किसान संघ, जो कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, ने बुधवार को कहा था कि वे 8 मई को कोरोना वायरस लॉकडाउन के खिलाफ सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और लोगों से प्रतिबंधों को धता बताने का आग्रह करेंगे।
एक किसान नेता ने कहा, “पंजाब की 32 किसान यूनियनों ने 8 मई को पंजाब में लॉकडाउन का विरोध करने का फैसला किया है, जहां हमारे क्षेत्र के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और लोगों से अपनी दुकानें खोलने और लॉकडाउन का पालन नहीं करने के लिए कहेंगे।”

इधर, राज्‍य सरकार ने 15 मई तक वीकेंड लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू जैसे उपायों के अलावा, कई अन्य व्यापक प्रतिबंध भी लगाए हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि यदि प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए कोई भी दुकानें खोली जाती हैं, तो मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

news source from : oneindia

faridabadnews faridabadnews24 Farmer agitators said - we will not accept the lockdown the Punjab CM said - obey the law will not relax
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.