चंडीगढ़ – लॉकडाउन या कर्फ्यू शब्द तो लोगों को पता था लेकिन नए नाम के कारण लोग असमंजस में हैं और अपने जानकारों से पूंछ रहे हैं कि महामारी महामारी एलर्ट सुरक्षित हरियाणा में क्या खुला रहेगा क्या बंद और लगभग 12 घंटे हो गए अब तक सरकार ने विस्तृत रिपोर्ट नहीं जारी की है। लोग सड़को पर बेख़ौफ़ घूमने लगे हैं और उन्हें लगता है कि हरियाणा में लॉकडाउन ख़त्म हो गया। कल शाम शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने खुद ट्वीट करके कहा था कि लाकडाउन बढ़ाया नहीं गया है लोग अफवाह फैला रहे हैं, फेक न्यूज़ चला रहे हैं । कई शहरों में अधिकारियों की मेहनत फिरता दिख रहा है। अब तक सुरक्षित हरियाणा के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ अब प्रदेश में शादी और अंतिम संस्कार में सिर्फ 11 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी।
अब खुले में शादी समारोह पर पूर्ण रोक होगी सिर्फ घर या फिर कोर्ट में ही शादी करने की अनुमति होगी। बरात निकालने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में 10 से 17 मई तक के लिए सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। इस दौरान कोरोना के प्रसार पर काबू पाने के लिए कठोर कदमों का पालन कराया जाएगा। विस्तृत आदेश का अब भी इन्तजार है। वैसे नाम बदलने पर सरकार पर तंज भी कसा जा रहा है ,माखौल उड़ाया जा रहा है।
