Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : मुख्यमंत्री ने कहा- लॉकडाउन से जुड़े नियमों की अवहेलना करने वालों पर डीडीएमए एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

दिल्ली : मुख्यमंत्री ने कहा- लॉकडाउन से जुड़े नियमों की अवहेलना करने वालों पर डीडीएमए एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

faridabadnews24By faridabadnews24May 10, 2021No Comments3 Mins Read

दिल्ली  : राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में अब लॉकडाउन को 17 मई सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हफ्ते के लॉकडाउन में और सख्ती की है।

आज से अगले आदेश के तक के लिए पूरे हफ्ते मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से बंद करने के निर्णय लिए गए है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को काबू में करने के लिए यह कड़ाई जरूरी है. इसे लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की तरफ से विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान सदर बाजार सुनसान नजर आता हुआ।

शादी या समारोह में 20 लोगों से ज्यादा की अनुमति नहीं

डीडीएमए के अनुसार इस बार सार्वजनिक रूप से शादी-समारोह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल, होटल या ऐसी किसी भी जगह पर शादी-समारोह आयोजित नहीं किया जा सकेगा। शादी केवल कोर्ट में हो सकेगी या घर पर। शादी समारोह में 20 लोगों से ज्यादा के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इन 20 लोगों को भी शादी की अनुमति भी शादी का कार्ड दिखाने पर ही मिल सकेगी।

शादी या समारोह डीजे और साउंड सिस्टम पर भी प्रतिबंध

डीडीएमए के अनुसार शादी समारोह में डीजे, साउंड सिस्टम, कैटरिंग और ऐसी हर तरह की सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी। इससे जुड़े आदेश में कहा गया है कि अगर आगामी दिनों में होने वाली शादी के लिए किसी होटल या बैंक्वेट हॉल वाले ने बुकिंग की है, तो उसे कैंसिल करें, पैसे लौटाएं या आपसी सहमति से शादी की तारीख आगे कर लें।

लॉकडाउन में बंद रहेंगीं गैर जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें

डीडीएमए ने सभी जिलों के डीएम, डीसीपी, निगम के डिप्टी कमिश्नर, एनडीएमसी के अधिकारी, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन और एपीएमसी के सेक्रेटरी को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी दी है।

इन सभी की जिम्मेदारी होगी कि सभी मंडियों, आईएसबीटी, रेलवे प्लेटफार्म, स्टेशन और अनिवार्य सेवाओं से जुड़ी दुकानों जैसे ग्रॉसरी शॉप, दवा दुकान, सब्जी और फल दुकान, रोड साइड वेंडर आदि से लॉकडाउन के नियमों का पालन कराएं। इस दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता बनाए रखें। इन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि गैर जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें न खुली हों और अवैध तरीके से साप्ताहिक बाजार न लग रहे हों।

लॉकडाउन के दौरान लोगों के आवागमन और गतिविधियों पर नजर रखेगी पुलिस

लॉकडाउन के दौरान लोगों के आवागमन और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। पुलिस को इसके लिए पर्याप्त संख्या में चेकिंग प्वाइंट और पुलिस पिकेट बनाने का आदेश दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए भी सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिया गया है।

नाइट कर्फ्यू, वीकेंड कर्फ्यू और इससे पूर्व के लॉकडाउन के दौरान जारी हुए ई-पास इस दौरान भी मान्य होंगे। लॉकडाउन से जुड़े नियमों की अवहेलना पर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 और 60 के तहत कार्रवाई होगी।

Delhi: Chief Minister said- action will be taken under the DDMA Act for those who violate the rules related to lockdown. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.