फरीदाबाद : कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट, रेडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर बेहतर काम कर रहा है। बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट ने रेडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर कोरोना पोजिटिव लोगों को आक्सीजन स्लेंडर पहुंचाए। गौरतलब है कि दो दिन पहले रेडक्रास सोसायटी ने एक मीटिंग का आयोजन किया था जिसमें फरीदाबाद की संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया था। मीटिंग का उद्देश्य था कि इस कोरोना महामारी में कोरोना पोजिटिव लोगों को आक्सीजन की आपूर्ति कैसे की जाये। इस मीटिंग में बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट ने भी हिस्सा लिया और अपने आसपास के कोरोना संक्रमितों को आक्सीजन आपूर्ति का जिम्मा खुद लिया। उल्लेखनीय है कि बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम पिछले 15 दिन से बीमार लोगों को आक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रही है लेकिन अब रेडक्रास सोसायटी का सहयोग मिलने से टीम यह कार्य और अधिक बेहतर ढंग से कर पाएगी। आज भी बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने रेडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर दो लोगों को आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव का कहना है कि अगर किसी के कोरोना संक्रमित व्यक्ति को आक्सीजन की जरूरत है तो आप आनलाइन आवेदन करें। बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट तभी आप तक मदद पहुंचा पायेगा।

