फरीदाबाद : टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। शहर में कई ऐसे लोग हैं। जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं लगवा पाए लेकिन उनके माेबाइल पर सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन का मैसेज भी आ गया। कुछ लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से शिकायत कर इस मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगाें ने टीकाकरण की कालाबाजारी होने का भी अंदेशा जताया। उधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पोर्टल इश्यू के कारण ऐसे मैसेज आए हैं। उसमें सुधार कर लिया गया है।

