फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] एक सहारा फाउंडेशन के सहयोग से हरसीरत फाउंडेशन ने लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय कंसल्टेंसी की सुविधा की शुरुवात की है उक्त जानकारी देते हुए हरसीरत फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन हरमीत कौर ने बताया कि कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में लोगों को कोरोना के साथ साथ अन्य मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है. कोरोना महामारी तो एक पहलु है ही जिससे लोग लड़ रहे हैं साथ ही व्यवसाय बंद होने, रोजगार जाने, आर्थिक तंगी आदि पहलु भी लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे में हमारा प्रयास है कि इस मुश्किल समय में हम लोगों की हर संभव सहायता कर सकें. हरमीत कौर ने बताया की हरसीरत फाउंडेशन इसके अतिरिक्त जरूरतमंद लोगों के लिए खाने, मास्क और ऑक्सीजन आदि की भी व्यस्वस्था करने के लिए मदद कर रही है
इंडिया न्यूज़ नेक्स्ट से बात करते हुए एक सहारा फाउंडेशन से डॉ. उदय यादव ने बताया कि एक सहारा फाउंडेशन ने लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय कंसल्टेंसी की सुविधा की शुरुवात की है तथा हरसीरत फाउंडेशन के साथ फरीदाबाद में हम यह कार्य कर रहे हैं. डॉक्टर यादव ने बताया कि फाउंडेशन लोगों को मेडिकल कंसल्टेंसी, डाइट, मनोवैज्ञानिक एवं फिज़िओथेरपी कंसल्टेंसी उपलब्ध करा रही है. डॉ. उदय ने बताया कि कोरोना महामारी के इस समय में लोग कोरोना से तो संक्रमित हो रहे हैं लेकिन इसके अतिरिक्त भी अनेक लोग ऐसे हैं जो कोरोना से तो नहीं, लेकिन इस महामारी के कारण पैदा हुए नेगेटिव वातावरण के कारण मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे लोग जो व्यवसाय बंद होने, रोजगार खत्म होने, अपने करीबियों के अकस्मात चले जाने और आर्थिक तंगी के कारण घरेलु हिंसा आदि परेशानियों से गुजर रहे हैं, मानसिक रूप से प्रभावित होते हैं. कोरोना से संक्रमित मरीजों एवं कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों के साथ साथ फाउंडेशन ने ऐसे लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय कंसल्टेंसी की सुविधा शुरू की है. फाउंडेशन के पैनल में मुख्या रूप से डॉ. पुनिता हसीजा, डॉ. यूथिका मल्होत्रा, डॉ. राजीव गुगलानी, डॉ. विनोद कौशिक, डॉ. उदय यादव, डॉ. रूचि वार्ष्णेय, डॉ. रिया सहगल, डॉ. दीप्ति रोहिल्ला, डॉ. मधु तंवर, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. निशा यादव, श्रीमती कविता थापा, श्रीमती अनु शर्मा, श्रीमती कीर्ति सिंह, श्री रमेश पुनिया, डॉ. अमित व श्रीमती सुमन शामिल हैं इच्छुक व्यक्ति 9810931344, 9990698999 पर कॉल करके परामर्श ले सकते हैं. डॉ. उदय यादव ने बताया कि फाउंडेशन डॉ. विनोद कौशिक के साथ मिलकर इसके अतिरिक्त भी पिछले काफी समय से लोगों को मुफ्त मेडिकल उपकरण जैसे व्हील चेयर आदि मुफ्त निःशुल्क उपलब्ध करती है
कई बार लोग व्हील चेयर, ऑक्सीमीटर, वाकिंग सुप्पोर्टर, निम्बोलिज़र आदि कई उपकरण खरीदते हैं, ठीक होने के बाद ये उनके काम के नहीं रहते. फाउंडेशन ऐसे लोगों से ये उपकरण लेकर एकत्रित करती है और जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराती है. इंडिया न्यूज़ नेक्स्ट से बात करते हुए डॉ. उदय ने कहा कि वे लोगों से अपील करते हैं कि वे सकारात्मक रहें और नेगेटिव बातों पर ध्यान न दें. हमें यह समझना चाहिए कि यदि कोरोना से 5000 लोग संक्रमित होकर रिकवर कर गए तो हमारे पास 10000 लोगों को ठीक करने के लिए प्लाज़्मा होगा, क्यूंकि कोरोना से संक्रमित होकर रिकवर हुआ व्यक्ति 2 लोगों को प्लाज़्मा दे सकता है. इसी प्रकार बिना कारण पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है संक्रमितों के लिए बेड, ऑक्सीजन बेड व आईसीयू बेड उपलब्ध हैं. वेंटिलेटर्स की कुछ समस्या है, लेकिन उसे रातोंरात पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन उस पर काम करने की जरूरत है. डॉ. विनोद कौशिक ने भी लोगों से अपील की कि जरुरत पड़ने पर इच्छुक व्यक्ति बेझिझक 9810931344, 9990698999 पर कॉल करके परामर्श ले सकते हैं. एक सहारा फाउंडेशन उनकी हर संभव सहायता करेगी
