Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुरक्षित हरियाणा का दूसरा दिन : जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां, मिली छूट का लोगों ने किया गलत इस्तेमाल

सुरक्षित हरियाणा का दूसरा दिन : जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां, मिली छूट का लोगों ने किया गलत इस्तेमाल

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : प्रदेश सरकार ने सप्ताहिक लॉकडाउन के बाद प्रदेश भर में महामारी अलर्ट जारी कर दिया है। महामारी अलर्ट के तहत पूरे प्रदेश में सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। सुरक्षित हरियाणा अभियान का आज दूसरा दिन था। अभियान के दूसरे दिन जिले में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। लोग बिना मास्क के बेवजह घूमते हुए नजर आए।

दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत गाइडलाइंस जारी की गई हैं। गाइडलाइंस के अनुसार दूध डेयरी और दूध से बने सामान से सम्बंधित दुकानें प्रात: 8 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा सायं 6 बजे से 8 बजे तक खोलने की अनुमति है। इस समयावधि के दौरान लोगों की भीड़ बाजारों में देखने को मिली। लोग बिना मास्क लगाए तथा बिना 2 गज की दूरी के खरीदारी करते हुए नजर आए।

बल्लभगढ़ मेन मार्केट में सुबह करीब 11 बजे परचून की दुकान पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग आपस में सट कर खड़े होकर खरीदारी कर रहे थे वही कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। एनआईटी एक नंबर मार्केट में भी स्थिति ऐसी ही देखने को मिली। यहां भी लोगों ने महामारी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। बिना मास्क तथा दूरी के लोग बेवजह इधर-उधर घूमते नजर आए। जवाहर कॉलोनी स्थित मार्केट में भी लोगों की लापरवाही सामने आई। यहां भी लोग नियमों को ताक पर रखकर खरीदारी करते हुए नजर आए।

गौरतलब है कि महामारी के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार की ओर से वीकेंड लॉकडाउन, साप्ताहिक लॉकडाउन तथा अब सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी गई है। बिना वजह बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं परंतु सख्ती के बावजूद भी लोग नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

faridabadnews faridabadnews24 hoaxes were used wrongly Second day of safe Haryana: People flouted the rules
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.