Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर में लाचारी मे तड़फ रहे वृद्ध दंपत्ति की फरीदाबाद पुलिस ने बचाई जान, पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह ने की टीम की तारीफ

घर में लाचारी मे तड़फ रहे वृद्ध दंपत्ति की फरीदाबाद पुलिस ने बचाई जान, पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह ने की टीम की तारीफ

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : शहर में 220 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं फिर भी नाकों पर दिन रात ड्यूटी करते हैं पुलिसकर्मी आपको दिख जाएंगे। दिन हो या रात पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह लगातार पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई कर उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं।
इस विकट परिस्थिति में पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है। लॉक डाउन का पालन भी करवाना है और अपराधों पर भी नियंत्रण करना है।
इन कठिन परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मी मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बेबसी की वजह से घर में तड़प रहे 90 से अधिक वर्ष के दो बुजुर्गों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। थाना प्रबंधक सेंट्रल इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने क्षेत्र में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है जिसमें वह वरिष्ठ नागरिकों की सेहत और उनके हालचाल के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। साथ ही उनका हालचाल जानने के लिए उनके घर भी जाते रहते हैं।
पुलिस सहायता से संबंधित कार्यों के साथ साथ यदि वरिष्ठ नागरिकों को दवा, मेडिकल या राशन पानी से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है होती है तो वह उनकी मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं यदि उनके पास अपने वाहन नहीं है तो पुलिस के वाहन से उनको हॉस्पिटल या चिकित्सीय सुविधा / मदद मुहैया करवाई जाती है। इसी माध्यम से थाना प्रबंधक को सूचना मिली थी कि सेक्टर 14 के एक मकान में एक बुजुर्ग पति-पत्नी जिनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक है, कोई सहारा ने होने की वजह से वह अपने घर में लाचार अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बुजुर्ग दंपतियों को नीचे फर्श पर पड़ा हुआ पाया। इसके पश्चात पुलिस टीम ने दोनों बुजुर्गों को उठाकर चारपाई पर बैठाया और उनके लिए चाय पानी और भोजन का प्रबंध किया। दोनों बुजुर्गों की उम्र काफी ज्यादा है। इनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं और फिलहाल कोई उनकी देखभाल करने के लिए मौजूद नहीं है। बुजुर्ग दंपतियों ने बताया कि उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है इसलिए अब उनकी सेवा करने के लिए कोई भी उनके पास नहीं है।
इसके पश्चात पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग दंपतियों से उनके बेटे का फोन नंबर लेकर उनसे बात की और उन्हें उनके माता-पिता की लाचारी के बारे में बताया जिसे सुनकर उनके बेटे ने जल्द वापस आकर अपने माता-पिता की देखभाल करने का विश्वास दिलाया और पुलिस द्वारा की गई उनकी माता पिता की मदद के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
पुलिस आयुक्त श्री ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस मानवता पूर्ण कार्य के लिए उनकी तारीफ करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी इतनी कठिन परिस्थितियों में भी मानवता का धर्म निभाते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं इसके लिए उन्हें अपने पुलिस कर्मचारियों पर गर्व है।
Faridabad Police saved the life of an elderly couple suffering from helplessness at home faridabadnews faridabadnews24 Police Commissioner Shri OP Singh praised the team
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.