Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तेजी से फैल रहा इन राज्यों में कोरोना, गांव में मिले शहर से ज्यादा बिगड़ते हालत

तेजी से फैल रहा इन राज्यों में कोरोना, गांव में मिले शहर से ज्यादा बिगड़ते हालत

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2021No Comments3 Mins Read

भारत में संक्रमण की रफ्तार इसलिए नहीं थम रही कि क्योंकि अब कोरोना वायरस शहरों से गांवों में फैल रहा है. इस समय 13 ऐसे राज्य हैं, जहां शहरों से संक्रमण गांवों में फैल रहा है. इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश प्रमुख हैं. यानी संक्रमण के नए मामलों में इन सभी राज्यों के ग्रामीण इलाकों ने शहरी इलाकों को पीछे छोड़ दिया है. ये स्थिति बड़े संकट की तरफ इशारा कर रही है. इस समय इन 13 राज्यों के गांवों में कोरोना वायरस शहरों से ज्यादा फैल रहा है.

शहर से ज्यादा गांव में फैल रहा कोरोना
महाराष्ट्र के शहरी इलाक़ों में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगभग 24 हजार है, जबकि गांवों में ये आंकड़ा 30 हजार से ज्यादा है. इसी तरह उत्तर प्रदेश के गांवों में शहरों से दोगुना से भी ज्यादा नए मामले हर रोज मिल रहे हैं. राजस्थान के गांवों में तो हर दिन औसतन 12 हजार 640 लोग संक्रमित हो रहे हैं जबकि शहरों में ये आंकड़ा 5 हजार के आसपास ही है. इसी तरह का हाल हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, आन्ध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का है. यानी ये वो राज्य हैं, जहां अब कोरोना शहरों से ज्यादा गांवों में फैल रहा है.

इन राज्यों में सबसे तेजी से फैल रहा संक्रमण

समझने वाली बात ये है कि ये हालात तब हैं जब कई गांवों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां ऐसे लोगों का कोरोना टेस्ट ही नहीं हो रहा, जिनमें वायरस के लक्षण हैं. पूरे देश में साढ़े 6 लाख गांव हैं, और इन गांवों में 90 करोड़ लोग रहते हैं इसलिए ये स्थिति अच्छी नहीं है. अब आपको ऐसे राज्यों के बारे में बताते हैं, जहां गांवों में संक्रमण के मामले पहले से काफी ज्यादा मिल रहे हैं. इनमें पंजाब सबसे ऊपर है, जहां नए मामलों में से 49 प्रतिशत गांवों में मिले हैं.

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में भी बिगड़ रहे हालात

कुछ इसी तरह के हालात तमिलनाडु में हैं. कर्नाटक में ये आंकड़ा 100 में से 44 प्रतिशत है. इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी राज्य में एक दिन में 100 नए मरीज संक्रमित हुए तो उनमें से 44 गांवों से हैं. पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी खराब है. वहां 100 में से 47 प्रतिशत मरीज अब गांवों से मिल रहे हैं. इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि अब कोरोना वायरस गांवों में फैल चुका है और इससे वहां की स्थिति काफी खराब है.

कैसे हैं गांवों में हालात

गांवों में लोगों को कोरोना का टेस्ट कराने के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के कोविड सेंटर में जाना पड़ता है, और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं है. बड़ी बात ये है कि इनमें कई गांव ऐसे हैं, जहां पीने के पानी के लिए भी लोगों को 2-2 किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है. यानी इन गांवों में लोगों को जीने के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ता है जबकि कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि लोग घरों के अन्दर ही रहें.

condition deteriorating more than city found in village Corona in these states spreading rapidly faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.