फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन की मांग पर शनिवार को बिजली कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए सेक्टर-6 बल्लभगढ़ डिवीजन में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बल्लभगढ़, एनआईटी,ओल्ड व ग्रेटर फरीदाबाद की डिवीजनों के 200 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
टीका लगाने वाले कर्मचारियों को इसकी पूर्व सूचना संबंधित डिवीजनों के माध्यम से दे दी गई है। टीकाकरण में प्रत्येक डिवीजन से 50-50 कर्मचारियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एएचपीसी वर्कर यूनियन ने एसई नरेश ककड़ को ज्ञापन सौंप कर विशेष कैंप लगाकर बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों का टीकाकरण करवाने की मांग की थी।
बिजली कर्मचारियों के नेता व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने एसई नरेश ककड़ का तत्काल प्रभाव से किए गए इस सराहनीय प्रयास का आभार प्रकट किया। उन्होंने टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध किए सभी कर्मचारियों से निश्चित समय से आधा घंटा पहले कैंप स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने टीकाकरण स्थल पर कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालना करने का भी आग्रह कर्मचारियों से किया है
एएचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ नेता शब्बीर अहमद गनी व सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सर्कल कार्यलय की तरह से यूनियन को बताया गया है कि सभी रेगुलर व डीसी रेट ठेका कर्मचारियों व अधिकारियों को टीका लगवाया जाएगा। यूनियन नेताओं ने सभी कर्मचारियों से जल्दबाजी करने की बजाय अपनी बारी का इन्तजार करने का आग्रह किया है। ताकि सफलता पूर्वक एवं अनुशासन ढंग से सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन किया जा सके।
टीकाकरण की समय सारिणी निम्न प्रकार रहेगी।
