फरीदाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में एक बार फिर से जंगल की आग की तरह फैल नहीं लगा है एक बार तो महामारी से काफी हद तक देश ने राहत पा ली थी लेकिन अब दोबारा इस महामारी के कारण देश की रीड की हड्डी मानो टूट चुकी है । ऐसे में देश में रहने वाले नागरिकों के लिए सुविधाएं पहुंचाना और सैनिटाइजेशन की पूरे देश में प्रक्रिया करवाना सरकार के लिए बेहद मुश्किल है इसलिए छोटे-छोटे कामों के लिए सरकार पर निर्भर ना रहकर समाज में रहने वाले सामाजिक तत्व यह भार उठा रहे हैं।

आज हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद शहर के वार्ड नंबर 5 की जहां टीम नवीन सैनी ने जो कि एक जाना माना नाम है वार्ड नंबर पांच के इलाके के लोगों के लिए उन्होंने इस महामारी में अपने वार्ड की जनता के लिए सैनिटाइजेशन का कार्यभार संभाला है वार्ड नंबर 5 के 1 के घर तक पहुंच कर सैनिटाइजेशन कराना इस बात की जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने यह बीड़ा उठाया है ।

टीम नवीन सैनी के साथ उनके साथी भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं उनके साथी भाई मनीष यादव तुषार पंडित गोविंद रथरा अनुज प्रताप यह सभी मिलकर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं पूरे वर्ल्ड का सैनिटाइजेशन का जिम्मा टीम नवीन सैनी ने उठा कर यह साबित कर दिया है कि महामारी के दौरान लोगों की मदद करने वाला ही एक जिम्मेदार नागरिक एवं नेता बनने के योग्य है। खुशियों में तो हर कोई साथ देता है लेकिन दुख भरे माहौल में वार्ड नंबर 5 के नागरिकों के लिए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया करवाना टीम नवीन सैनी को इस कार्य करवाने के बाद लोगों की दुआ अवश्य मिलेगी। जहां एक तरफ देश में लोगों को दवा भी मिल पाना मुश्किल है वही इस महामारी में लोगों की सेवा करती नवीन सैनी दुआ हासिल कर रही है तो इसलिए स्वस्थ रहकर वे लोगों की निरंतर सेवा कर रहें है ।
