राजधानी दिल्ली में कोरोना को हराने के लिए केजरीवाल सरकार ने नया प्लान तैयार किया है। ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बेड की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार ऑक्सीजन बैंक (OCB) की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के प्रत्येक जिले में 200 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक बनाए जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के हर जिले में ऑक्सीजन सांद्रक बैंक बनाया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों के पास दो घंटे में ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा “दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6500 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर घटकर 11 प्रतिशत हुई।
