Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस जगह पकड़ी नकली खाद बनाने की फैक्टरी, हरियाणा में किसान भाई सावधान

इस जगह पकड़ी नकली खाद बनाने की फैक्टरी, हरियाणा में किसान भाई सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24May 16, 2021No Comments3 Mins Read

पानीपत : पानीपत के सनोली में पुलिस टीम ने नकली खाद बनाने वाली कम्पनी का पर्दाफाश किया इस दौरान उन्हें मौके से भारी मात्रा में नकली खाद से भरे 600 कट्टे बिना मार्का,  38 कट्टे उतम डीएपी, 40 कट्टे यूरिया, 544 कट्टे कैल्शियम सल्फेट, 12 कट्टे पशुओ की चूरी व 10 कट्टे खल, एक पैकिंग मशीन व 2 वजन करने के काटे मिले है। जिसमें सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि, 350 खाली कट्टे बगैर मार्का, 1004 खाली कट्टे कैल्शियम सल्फेट मार्का लगे, 29 खाली कट्टे जिंक प्लस मार्का लगे, 3 खाली कट्टे मार्का इफको डीएपी भी बरामद की गई। फिलहाल आरोपियो के खिलाफ थाना सनोली मे  फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर एक्ट 1985 व आईपीसी की विभिन्न धाराए लगाकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने इसको लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने आज सनोली मे नकली खाद बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए भगवती ट्रेडिंग कंपनी फर्म से भारी मात्रा में नकली खाद से भरे कट्टे, पैकिंग मशीन, वजन करने का काटा और काफी संख्या में विभिन्न मार्का के खाली कट्टे भी बरामद किए है।इसी मामले पर जानकारी साझा करते हुए इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि शुक्रवार को सीआईए-थ्री की एक टीम गश्त के दौरान जलालपुर मोड़ पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सनोली यमुना पुल के नजदीक रामड़ा गांव रोड़ पर बने भगवती ट्रेडिंग कंपनी फर्म मे काफी बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाने का अवैध काम धड़ल्ले से चल रहा है।

यह सूचना पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के संज्ञान में लाकर आदेशानुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला मे कृषि विभाग के उपनिदेशक को सूचना दे उनकी टीम को साथ लेकर मौके पर रेड मारते हुए भगवती ट्रेडिंग कंपनी फर्म से भारी संख्या मे नकली खाद से भरे 600 कट्टे बिना मार्का, 38 कट्टे उतम डीएपी, 40 कट्टे यूरिया, 544 कट्टे कैल्शियम सल्फेट, 12 कट्टे पशुओ की चूरी व 10 कट्टे खल , एक पैकिंग मशीन व 2 वजन करने के काटे बरामद किये। साथ ही इसमें 350 खाली कट्टे बगैर मार्का, 1004 खाली कट्टे कैल्शियम सल्फेट मार्का लगे, 29 खाली कट्टे जिंक प्लस मार्का लगे, 3 खाली कट्टे मार्का इफको डीएपी भी बरामद बरामद किए। इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने आगे बताया की प्रारंभिक जांच मे सामने आया है कि आरोपी बाहर से नकली माल़ 250 रूपये में लाकर अपने गोदाम में नकली माल तैयार करके बाजार में 1500 रूपये प्रति कट्टा असली खाद के रूप में बेचा जा रहा था।  फिलहाल गोदाम को शील कर आरोपियो के खिलाफ थाना सनोली मे फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर एक्ट 1985 व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने ये भी बताया की आरोपी पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही पीछे के गुप्त रास्ते से फरार हो गया। जिसको जल्द ही गिरफ्त में लिया जाएगा।

Fake manure factory caught in this place faridabadnews faridabadnews24 farmer brother in Haryana careful
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.