
देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,11,170 नए मामले सामने आए जो पिछले 7 दिनाें के मुकाबले सबसे कम आंकड़ा है। वहीं एक दिन में 4,077 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,70,284 हो गई है। वहीं राहत भरी खबर यह है कि 3,62,437 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं।
एक दिन में 4,077 मरीजों ने तोड़ा दम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 3,11,170 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,46,84,077 हो गए हैं। वहीं 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है। संक्रमण के कुल मामलों का 15.41 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 83.50 प्रतिशत हो गई है।
11 राज्यों में संक्रमण के अधिक मामले
आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2,07,95,335 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 11 राज्यों में संक्रमण के एक-एक लाख से अधिक उपचाराधीन मामले हैं, जबकि आठ राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच उपचाराधीन रोगी हैं। लेकिन 24 राज्यों में संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक है, जिसे सामान्य स्थिति नहीं कहा जा सकता। हालांकि देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है
तीन मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी
तीन मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी, जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। अब रिकवरी रेट 83.83 फीसदी तक जा पहुंचा है। मौत के नये मामलों में से सर्वाधिक 850 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 344, दिल्ली में 308, तमिलनाडु में 297, उत्तर प्रदेश में 277, पंजाब में 186, छत्तीसगढ़ में 195, हरियाणा में 163, राजस्थान में 159, पश्चिम बंगाल में 129, उत्तराखंड में 122 और गुजरात में 109 लोगों की मौत हुई।
