Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपदा में प्रचार का अवसर ढूंढ रहे प्रचार जीवी भाजपाई : विजय प्रताप

आपदा में प्रचार का अवसर ढूंढ रहे प्रचार जीवी भाजपाई : विजय प्रताप

faridabadnews24By faridabadnews24May 16, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद  : कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। डबल्यूएचओ समेत तमाम विशेषज्ञों की चेतावनी के बावजूद मोदी सरकार चुनाव एवं कुम्भ मेला प्रबन्धन में लगी रही और इसका ये परिणाम है की देश अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। दुनिया के शीर्ष उत्पादकों में शामिल होने के बाद भी सरकार अपने नागरिकों को ऑक्सिजन एवं दवाइयों की आपूर्ति नहीं कर पायी है। ऊपर से कालाबाज़ारी ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। इस सबके उपरांत वैक्सीन की कमी ने नागरिकों की मुसीबत और बढ़ा दी है। ऐसे में कर्तव्य और सेवा भाव के साथ काम करने की बजाय काफ़ी भाजपाईयों का ये प्रचार है की अमुक भाजपा कार्यालय पर अमुक नेताओं के प्रयासों से वैक्सीन कैम्प लगेगा। इनको इस भयंकर त्रासदी के दौर में भी केवल प्रचार और चाटुकारीता याद रहती है। इनको इतना भी ज्ञान नहीं है की ये वैक्सीन किसी की बपौती नहीं है। लोगों का खुद का टैक्स का पैसा है और सरकार की लापरवाही से सारा वैक्सीन अभियान इतना लेट हुआ है। ऊपर से ये भाजपाई फ़ोटो खिंचवाकर और विक्षिप्त मानसिकता प्रकट कर रहे हैं। ऐसा ही पिछले वर्ष मज़दूरों के पलायन के समय इन्होंने गुरुद्वारों मंदिरों और स्वयंसेवी संस्थाओं से राशन लेकर अपने फ़ोटो खिंचवाए। आज सारा देश देख रहा है की सरकार की ग़लत नीतियों के कारण शमशान घाटों तक में इन्तज़ार करना पड़ रहा है। सैंकड़ों शवों को गंगा नदी तक में बहा दिया गया है और अभी भी लोग ऑक्सिजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। मगर, इनका प्रचारतन्त्र ज़ोरों पर है। सरकार को चाहिए अपनी भूल सुधारते हुई बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ नागरिकों को उपलब्ध कराए और भाजपाई ये आडंबर बंद करे। उन्होंने इस बात की भी कड़ी निंदा की, कि नीतीश सरकार ने पप्पुयादव जो लोगों की सेवा कर रहे थे और सरकार को आइना दिखा रहे थे, उनको गिरफ़्तार कर अमानवीय काम किया है और युवक कांग्रेस अध्यक्ष से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है।

faridabadnews faridabadnews24 Publicity GV BJP looking for opportunity to campaign in disaster: Vijay Pratap
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.