जिला में ऑक्सीजन बेडों की उपलब्धता के बारे में स्वास्थ्य अधकािरयों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव ने बताया कि अब कहीं भी ऑक्सीजन युक्त बेड की कमी नहीं है। यहां तक की कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों तक ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की जा चुकी है। कई सामाजिक व कारपोरेट जगत के लोग अपने अपने स्तर पर ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की हुई है। ऐसे में जल्द ही ईएसआई मेडिकल कॉलेज में सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड और उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा श्री अटल विहारी बाजपेयी मेडिकल कॉलेज में सौ बेड ऑक्सीजनयुक्त बेड उपलब्ध कराया जा चुका है। सेक्टर 14 नशामुक्ति केंद्र में भी 75 बेड का ऑक्सीजनयुक्त बेड उपलब्ध है। यही नहीं अब तो जिला प्रशासन घरों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने तक की व्यवस्था कर रहा है।
डाॅक्टरों से संपर्क कर ले सकेंगे बेड
डीसी ने बताया कि जिला में जिस व्यक्ति को ऑक्सीजन बेड की जरूरत हो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके सेक्टर -3 के कम्युनिटी सेंटर, खेड़ी कलां सीएचसी, कौराली सीएचसी, पाली सीएचसी, तिगांव सीएचसी व कम्यूनिटी सेंटर संजय कॉलोनी में जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन के लिए बेड ले सकता है। इसके अलावा जिसे आक्सीजन सिलेंडर घर के लिए जरूरत है वह रेडक्रॉस सोसाइटी से संपर्क कर सिलेंडर प्राप्त कर सकता है।
49 अस्पतालों में चल रहा वैक्सीनेशन
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य भी 49 सरकारी अस्पतालों में निरन्तर चल रहा है। लोग अपने नजदीक सरकारी अस्पताल में जाकर यह वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 45 साल से अधिक आयु के लाभार्थी किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।
आईडी प्रूफ दिखाने के बाद स्पॉट रजिस्ट्रेशन वाली संस्था को आधार कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में से कोई एक आईडी लाभार्थी को देनी होगी।
यहां लग रही दूसरी डोज की वैक्सीन
सीएमओ डाॅ. रणदीप पुनिया ने बताया कि जिन लोगों को पहली डोज लग चुकी है वह दूसरे डोज की वैक्सीन बीके अस्पताल, ईएसआई मेडिकल कॉलेज एनएच -3 और पीपीसी ईएसआई मेडिकल कॉलेज एनएच -3 में सुबह 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक लगवा सकते हैं।
यहां भी है वैक्सीनेशन की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि एसडीएच बल्लभगढ़, सीएचसी कौराली, खेड़ी कलां, पीएचसी पनेहरा खुर्द, मोहना, दयालपुर, छांयसा, अनंगपुर, पल्ला, पाली, धौज, फतेहपुर बिलोच, सीकरी, एफआरयू-1 सेक्टर-30, एफआरयू -2 सेक्टर-3 बल्लभगढ, एसजीएम नगर , मुजेसर , संजय कॉलोनी, सेहतपुर, एसी नगर, आदर्श नगर, एत्मादपुर, भारत कॉलोनी, भीम बस्ती, डबुआ कॉलोनी, हरि विहार, मेवाला महाराजपुर, नंगला एनक्लेव, प्रतापगढ़, राजीव कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, सूरजकुंड, ईएसआई -1 सेक्टर -27 बी, ईएसआई -2 सेक्टर -19, ईएसआई -3, एनआईटी -5, ईएसआई -4 एनआईटी -1, ईएसआई -5 एनआईटी -2, ईएसआई -6 में वैक्सीन लगाए जा रहे हैं।
खुराकों के बीच में अंतर बढ़ाया गया
सीएमओ ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अब कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि विदेशों में इसके बेहतर परिणाम देखे गए हैं। जबकि कोवैक्सीन की दो खुराकों के बीच का अंतर अब भी 4 हफ्ते ही है।
