फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी के चलते सभी ब्लड बैंकों में रक्त का अभाव है। इस कमी को देखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से आह्वान किया कि इस संकट की घड़ी में जो लोग स्वस्थ हैं वे रक्त करेंगे तो ब्लड की समस्या खत्म हो जाएगी।
रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सभी का दायित्व बनता है कि हम सभी आगे आएं। इसी कड़ी में रविवार को सिद्धपीठ काली माता मंदिर के प्रधान राकेश कुमार ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 11 लोगों ने रक्तदान किया।
इसी तरह शिवशंकर सेवादल के प्रधान संजय शर्मा ने बीके हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 10 लोगों ने रक्तदान किया। रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने इस नेक कार्य के लिए सभी रक्तदाताओं व रक्तदान कैंप लगाने वाली संस्थाओं की सराहना की।
