फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] एक कहावत सुनी होगी आप लोगों ने बिन मांगे मोती मिले मांगे मिले ना भीख जो मिलने वाला होता है वह बिना मांगे भी मिल जाता है। संगठन के संस्थापक प्रवेश मलिक ने बताया कि कुछ दिनों पहले मिशन जागृति के संस्थापक सदस्यों में से एक एलएन सचदेवा जी का फोन आया कि मिशन जागृति बहुत बढ़िया काम कर रही है एक बार आओ मिलो। जब टीम सचदेवा के घर पहुंची बहुत मान सम्मान मिला कुछ गाइडेंस भी मिली हम किस तरीके से और समाजसेवा बेहतर कर सकते हैं। सचदेवा जी ने कहां की सेवा करते हुए हम सबको शासन और प्रशासन के नियमों का ध्यान रखना है और विशेषकर जो साथी सेवा में लगे हुए हैं उनको अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना है क्योंकि आप सभी स्वयंसेवक बहुत ही अमूल्य धरोहर है इस समाज की।
सभी साथी उस वक्त अचंभित रह गए जब श्री सचदेवा ने जाते हुए दो चेक भेंट करें एक चेक मिशन जागृति द्वारा बनने वाला वृद्धाश्रम के लिए और दूसरा इस महामारी में संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के खर्चों के लिए।
