
PM Kisan Samman nidhi Yojana की आठवीं किस्त के 2,000 रुपये अभी भी कई सारे किसानों के पास नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि PM Modi ने हाल ही में PM Kisan Yojana के अंतर्गत 9.5 करोड़ किसानों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सरकार पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवार को हर साल 6000 रुपये देती है। अगर आपका नाम भी PM Kisan योजना में रजिस्टर्ड है, तो आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपके खाते में योजना की किस्त आई है या नहीं।
पीएम किसान किस्त का स्टेटस चेक करने का प्रॉसेस
स्टेप 1. सबसे पहले आपको पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
स्टेप 3. यहां आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद नया पेज खुल जाएगा।
स्टेप 4. अब नए पेज पर आपको बैंक खाता संख्या, आधार नंबर, या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा और वह नंबर दर्ज करना होगा।
यहां करें शिकायत
PM Kisan Samman Nidhi Yojana में रजिस्टर्ड किसान PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्प डेस्क की मदद से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां पर ही किसान अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इस हेल्प डेस्क (PM Kisan Help desk) से किसी भी तरह की पूछताछ के लिए आपको आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर में से किसी एक की जरूरत होगी। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606/ 011-23381092 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
