
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते चर्चा में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में कृष्णा श्रॉफ रेड कलर की बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी बॉडी पर बने टैटू उनके लुक को और भी आकर्षित बना रहे रहैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘औ नेचरल।’ कृष्णा की फोटोज को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है, फोटोज को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ कई बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
तस्वीरों पर शान मुत्तथिली ने कमेंट कर लिखा, ‘उफ्फ्फ् मेरी लड़की मैं आपको बहुत याद करता हूं।’ ध्रुव बर्मन ने लिखा, ‘एमएफएन 7 की तैयारी।’ वहीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने कमेंट कर लिखा, ‘सुपर हॉट।’

हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो स्क्वाट और डेड लिफ्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मैं अपने प्ले ग्रांउड को बहुत मिस कर रही हूं।’ बीते दिनों कृष्णा श्रॉफ ने अपने मालदीव्स वेकेशंस की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कृष्णा का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी लुभा रहा था। इसके अलावा कृष्णा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ हुए ब्रेकअप को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। अपने ब्रेकअप की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फोटोज डिलीट कर दी थी।
