Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Mace Spice Benefits : वजन बढ़ाने के अलावा अर्थराइटिस में भी फायदेमंद है ये मसाला, जानिए ये 6 लाभ

Mace Spice Benefits : वजन बढ़ाने के अलावा अर्थराइटिस में भी फायदेमंद है ये मसाला, जानिए ये 6 लाभ

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2021No Comments3 Mins Read

जावित्री एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर भारतीय किचन में आपको आसानी से मिल जाएगी. जायफल और जावित्री दोनों मायरिस्टिका फ्रैगरैंस नामक पेड़ से मिलते हैं. हालांकि, कई बार लोग जायफल और जावित्री दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. जायफल इस पेड़ का बीज होता है और इसे ढकने वाली रेशेदार परत को जावित्री कहा जाता है. जावित्री का वैज्ञानिक नाम मायरिस्टिका फ्रैगरैंस और अंग्रेजी नाम मेस है. इसका कलर हल्का पीला, नारंगी या सुनहरा होता है. जावित्री न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. जावित्री मे औषधीय गुण पाए जाते हैं. आपको बता दें कि जावित्री में मिनरल्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर और एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं. इतना ही नहीं, पाचन और लीवर को हेल्दी रखने में भी मददगार है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है तो चलिए आज हम आपको जावित्री के फायदों के बारे में बताते हैं.

जावित्री मसाले को किडनी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये किडनी में मौजूद पथरी को गलाने में मददगार है. पथरी के अलावा ये किडनी को कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाने में मदद कर सकती है.

2. पाचन : 

जावित्री में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं ये पेट गैस के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. जावित्री के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है

जावित्री में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. Photo Credit: iStock

3. वजन बढ़ाने : 

अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो जावित्री आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. दरअसल जावित्री में जिंक होता है जो भूख बढ़ाने में मदद करता है. जावित्री के सेवन से भूख अधिक लगती है जिससे वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है

4. कैंसर : 

एक अध्ययन के मुताबिक कैंसर से बचाव में जावित्री का सेवन बेहद अहम रोल निभा सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल से रक्षा करते हैं और कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं

5. अर्थराइटिस : 

अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है जावित्री का सेवन. जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह सूजन की वजह से जोड़ों में होने वाली समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है

6. त्वचा :

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जावित्री का सेवन कर सकते हैं. दरअसल जावित्री में मौजूद मैक्लिग्नन त्वचा को सूरज के हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है

faridabadnews faridabadnews24 know these 6 benefits Mace Spice Benefits: Apart from weight gain this spice is also beneficial in Arthritis
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.