फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंतर विभागीय 1138 टीमों का गठन किया गया है। इनमें से 960 टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचेंगी और उनकी रिपोर्ट हेडक्वार्टर पर बनाई गई 178 टीमों को देंगी। सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप के अनुसार एचवीजीएचसी योजना के तहत ये टीमें गठित की गई हैं। यह कार्य जिले में रविवार से शुरू कर दिया गया है। फील्ड में आशा व आंगनवाड़ी वर्कर गांव-गांव में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग, बुखार की जांच व फ्लू के सिम्टम्स चेक करेंगी।
