चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने अनिल विज गृह मंत्री के नाम से झूठा ट्वीट करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने एक को अंबाला से तथा दूसरे को यमुनानगर से काबू किया गया है । शीघ्र ही इन को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज ने कुछ दिन पहले पुलिस बताया कि किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर राज्य में लॉकडाउन के बारे में फर्जी पोस्ट प्रसारित किया। फर्जी ट्वीट में दावा किया गया कि हरियाणा में लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ा दिया गया है।
