
10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अवसर है। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से राज्यों की आंगनबाड़ियों में 53,000 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन खुशीनगर शहर के लिए शुरू हो गए हैं। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार खुशीनगर शहर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योग्य आवेदक balvikasup.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2021 है। इस भर्ती से आंगनबाड़ी में कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के पदों को भरा जाएगा। इससे पहले फिरोजाबाद, आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, हाथरस, मऊ और सहारनपुर जिलों की आवेदन प्रक्रियाएं संपन्न हो चुकी हैं।
योग्यता – कार्यकत्रियों के लिए न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) व सहायिकाओं के लिए न्यूनतम पांचवी कक्षा पास होना चाहिए।
आयु सीमा – आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।
चयन – चयन मेरिट लिस्ट से होगा। मेरिट तैयार करने में स्नातक तक के अंकों को शैक्षिक गुणांक में जोड़ा जाएगा। लेकिन इससे ऊपर की योग्यता के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
