Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक नीरज शर्मा ने सन फ्लैग अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्टी

विधायक नीरज शर्मा ने सन फ्लैग अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्टी

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2021No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद : सनफ्लैग अस्पताल को बैक डोर से निजी हाथों में सौंपे जाने की खबरों के बीच विधायक एन आई टी नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, स्वस्थ मंत्री अनिल विज, केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम सचिव अपूर्व चंद्रा को पत्र लिख कर इस अस्पताल को निजी हाथों में सौंपे जाने का विरोध किया है। नीरज शर्मा ने आज ईएसआई हॉस्पिटल के डीन डॉ असीमदास से मुलाकात कर उन्हें भी यह पत्र सौंपा और मांग रखी कि मजदूरों के इस शहर में सरकार को चाहिए कि निजी अस्पतालों की लूट से बचाने के लिए सरकारी स्वास्थ सेवाओं को प्रोत्साहित करें। विधायक नीरज शर्मा ने अपने पत्र में बताया है कि फरीदाबाद शहर में 5.5 लाख ईएसआई के कार्ड धारक हैं जो प्रतिमाह अंशदान देते हैं। उनके लिए बनाए गए अस्पताल को हरियाणा सरकार ने कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया है। विधायक नीरज शर्मा ने सवाल उठाया है कि ऐसे में जो लोग कोविड से पीड़ित नहीं हैं वो कहाँ जाएं। उनका इलाज कहाँ हो। इसके लिए सरकार को चाहिए कि बन्द पड़े सन फ्लैग हॉस्पिटल को तुरंत खुलवाए और वहां शहर की आम जनता के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोले।
नीरज शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान निजी अस्पतालों का जो स्वरूप जनता के सामने आया है, वह बहुत ही दुखदायी रहा है। इसलिए सरकार को तत्काल प्रभाव से सनफ्लैग अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने की बाबत कार्यवाही करनी चाहिए। नीरज के अनुसार शासन-प्रशासन फरीदाबाद के जिस भी निजी अस्पताल प्रबंधक को सनफ्लैग अस्पताल का भवन लीज पर देगा, उससे जनता को निराशा होगी। क्योंकि निजी अस्पताल कोरोना काल में जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। सरकार ने पहले ही फरीदाबाद की सभी ईएसआइसी डिस्पेंसरी बंद करके वहां का 38 डाक्टरों सहित 136 का मेडिकल स्टाफ हिसार और पानीपत के कोविड सेंटर में भेज दिया है। यह भी गलत है। इससे बेहतर तो यह होता कि ईएसआइसी के स्टाफ को सनफ्लैग अस्पताल चलाने के लिए दिया जाता तो वहां श्रमिकों के साथ अन्य शहर व गांववासियों का भी इलाज होता। निजी अस्पतालों के क्रम में तो ग्रेटर फरीदाबाद में अमृतानंदमयी मठ का अस्पताल भी बन रहा है। ऐसे में निजी अस्पतालों के अलावा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए।
faridabadnews faridabadnews24 MLA Neeraj Sharma sent a letter to the Chief Minister for Sun Flag Hospital
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.