फरीदाबाद : पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में महामारी के चलते लॉक डाउन और अन्य करने से बेरोजगार हुए लोग रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। काम धंधा बंद होने के कारण अब तक उनका जीवन पटरी पर नहीं आ पाया है, ऐसे ही लोगों को “वूमेंस पॉवर” संस्था राशन वितरित कर रही है। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे दैनिक वेतन भोगी, श्रमिकों व गैर-राशन कार्ड धारक जरूरतमंद परिवारों को”वूमेंस पॉवर” संस्था राशन किट वितरित कर रही है. लोगों को राशन दिया गया, जिसमें ऐसे लोग थे, जिनके पास न तो राशन खरीदने के पैसे हैं न ही उनके पास सरकारी राशन कार्ड है। जिस कारण वह सरकार द्वारा मिल रहे राशन से भी वंचित हैं।खास बात कि संस्था द्वारा राशन वितरण करते हुए शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखने के साथ साथ लोगों को मास्क और इम्युनिटी बूस्टर भी वितरित किये जा रहे हैं. संस्था द्वारा जरुरतमंद परिवारों को मास्क व सैनिटाइजेशन का प्रयोग करते हुए यह वितरण किया गया।“वूमेंस पॉवर” संस्था की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली का कहना है इस जीवन का सबसे बड़ा धरम और कर्त्तव्य मानवता की सेवा है. इस समय कोरोना महामारी के रूप में मानवता पर संकट आया है, जिसे हमें एक-दूसरे के सहयोग से हराना है और उन्हें पूरा विश्वास है कि लगातार हो रहे प्रयास से ऐसा जल्द संभव होगा.“वूमेंस पॉवर” संस्था की मार्केटिंग हेड डाली कपूर जो पिछले लंबे समय से लगातार प्रयासरत हैं कि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंच सके. उनके साथ डिप्टी सेक्रेटरी शकुन तोमर, रिद्धिमा पराशर, अन्नू चौधरी, सोनिका शर्मा व अन्य महिला सहयोगी अपना भरपूर योगदान दे रही हैं। प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली का कहना है कि हमारे प्रयास जब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे देश, हमारे विश्व से करोना महामारी खत्म ना हो जाए l

