फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने आज गांव मंधावली, सदपुरा और चांदपुर का दौरा किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर के साथ पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ एवं मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन, एसीपी तिगांव श्री पृथ्वी सिंह, SO to CP एसीपी श्री अशोक वर्मा एवं थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दौरा गांव में रह रहे लोगों को कोरोनावायरस के संबंध में जागरूक करने के लिए और लोगों को वैश्विक महामारी के दौर में हालचाल जानने के लिए किया गया था। इस दौरान मौजूद डीसीपी बल्लभगढ़ डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने मौजूद लोगों को कोविड-19 बीमारी के बारे में बताया और कहा कि इससे बचने के लिए सभी वैक्सीनेशन कराएं, मास्क का निरंतर इस्तेमाल करें, साबुन से हाथ धोते रहें। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने ठीकरी पहरे पर मौजूद लोगों को n95 मास्क भी बांटे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें। कोविड-19 को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी कोई लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं करता है तो उनको गांव के लोग समझाएं। सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों की अनदेखी ना करे, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें, महामारी को कम करने में गांव के लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
