फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] शहर की अनाज मंडी में भीड़ एकत्र करने व रिटेल में सब्जी बेचने वाले आढ़तियों पर मार्केट कमेटी ने शिकंजा कसा है। मार्केट कमेटी में 15 दुकानदारों के चालान कर उनसे करीब 22 हजार रुपये की वसूली ली है। वहीं आढ़तियों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में मंडी के अंदर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया गया, तो कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरोना के कारण इस समय मंडियों में केवल थोक के लिए सब्जियां बिकती हैं। भीड़ न पहुंचे इसके लिए रिटेल में सब्जी बेचने वालों पर पाबंदी लगाई हुई है। लेकिन दुकानदार कोरोना नियमों को नहीं मान रहे हैं। मार्केट कमेटी ने सख्ती करते हुए रिटेल में सब्जी बेचने वाले मंडी में भीड़ लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई की है। जिसमें 15 दुकानदारों के चालान किए। सहायक मार्केट सचिव इंद्रराज ने बताया कि मंडी में कोरोना नियमों के विरुद्ध चलने, बीच में गाड़ी लगाकर सब्जी बेचने व रिटेल में सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की गई है।
