Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ताउते तूफान : हरियाणा में लोगों से सतर्क रहने और घर से बाहर न निकलने की सलाह

ताउते तूफान : हरियाणा में लोगों से सतर्क रहने और घर से बाहर न निकलने की सलाह

faridabadnews24By faridabadnews24May 20, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों को ताउते तूफान के संबंध में अगले 48 घंटों के दौरान स्तर्क रहने और सुरक्षा की दृष्टि से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान का बहाव गुजरात, राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। आज दोपहर बाद से गुरुवार शाम तक राज्य के अधिकतर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। चौटाला ने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में नियमित निगरानी  करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी जिले में जानमाल का नुकसान न हो इसके लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताउते के असर से तापमान में गिरावट

चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव के चलते बीते चौबीस घंटों से पश्चिमोत्तर राज्यों में बादल छाए रहे तथा कहीं-कहीं आंधी और बारिश या बूंदाबांंदी के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार पंजाब तथा हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। आज दिन में हवाएं चलने और बादलों के छाने से गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने से अमृतसर का पारा 25 डिग्री, अंबाला, भिवानी और करनाल का पारा 23 डिग्री, चंडीगढ़ 25 डिग्री, हिसार 22 डिग्री,नारनौल नौ मिमी बारिश तथा पारा 18 डिग्री, रोहतक और गुरुग्राम का पारा क्रमश 21 डिग्री, सिरसा 24 डिग्री, लुधियाना 24 डिग्री, पटियाला 25 डिग्री, पठानकोट, हलवारा, बठिंडा, गुरदासपुर का पारा क्रमश: 24 डिग्री रहा।

कई राज्यों में बारिश का अनुमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि गुजरात में भीषण बारिश का कारण बनने के बाद चक्रवाती तूफान ताउते के पश्चिमी विक्षोभ के साथ सम्पर्क में आने की वजह से राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली सहित कई राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने बुधवार को सुबह अपने बुलेटिन में बताया कि चक्रवात का दबाव क्षेत्र राजस्थान में उदयपुर से 60 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में और गुजरात में डीसा से 110 किलोमीटर दूर बना है। उसने बताया कि अगले दो दिनों में इसके उत्तर पूर्व में राजस्थान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। उसने कहा कि पूर्वी राजस्थान और निकटवर्ती गुजरात क्षेत्र में अगले 12 घंटे में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 

 

news source from : hindustan

faridabadnews faridabadnews24 Toute Storm: Advice for people to be cautious and not to get out of the house in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.