Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा : फतेहाबाद में ब्लैक फंगस के मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

हरियाणा : फतेहाबाद में ब्लैक फंगस के मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

faridabadnews24By faridabadnews24May 20, 2021No Comments2 Mins Read

कोरोना महामारी के बीच म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) बीमारी के बढ़ते प्रकोप से हरियाणा सरकार सकते में आ गई है. हालांकि, प्रदेश के फतेहाबाद जिले में बुधवार शाम को उम्मीद की एक बड़ी किरण दिखाई दी है. फतेहाबाद के जिला नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया

हरियाणा सरकार की ओर से दिए गए आदेश में कहा गया कि सभी जिलों से ब्लैक फंगस रोग के मरीज मेडिकल कॉलेज या पीजीआई में रेफर किए जाएंगे और यहां पर सभी का इलाज किया जाएगा, लेकिन फतेहाबाद के जिला नागरिक अस्पताल में 45 साल के व्यक्ति का सफल ऑपरेशन होने के बाद जिला स्तर पर ही ब्लैक फंगस का इलाज संभव होने की उम्मीद जगी है

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि 45 साल के रघुवीर सिंह का नागरिक अस्पताल में ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. जयप्रकाश के द्वारा सफल ऑपरेशन कर इलाज किया गया. एसएमओ डॉ. चौधरी ने बताया कि ब्लैक फंगस रोग से ग्रस्त रघुवीर सिंह को परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था

एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा ब्लैक फंगस की आशंका के चलते मरीज के बारे में सिविल सर्जन को जानकारी दी गई, जिसके बाद सिविल सर्जन के आदेश पर एक स्पेशल टीम निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस की आशंका वाले मरीज को देखने पहुंची, फिर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया

एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. जयप्रकाश ने सिविल सर्जन के सामने प्रस्ताव रखा कि वे अपने स्तर पर मरीज का ऑपरेशन करना चाहते हैं, इसके बाद सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों ने ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. जयप्रकाश पर भरोसा जताया और ऑपरेशन की इजाजत दी, जिसके बाद दिनभर ऑपरेशन की तैयारियां की गई

बुधवार शाम को मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया. एसएमओ डॉ. चौधरी ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत ठीक है और डॉक्टर लगातार मरीज की निगरानी कर रहे हैं.  ब्लैक फंगस के इलाज के लिए फतेहाबाद, हिसार और सिरसा जिले के मरीजों के इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को चयनित किया गया है

faridabadnews faridabadnews24 Haryana: Black Fungus patient successful operation in Fatehabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.